Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मेडिकल कॉलेज को मिले 53 नर्सिंग अधिकारी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन दिया नियुक्ति पत्र, स्थानीय स्तर पर हुआ वितरण

Advertisement Box

महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज सदरपुर को 53 नर्सिंग अधिकारी मिले हैं। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन लखनऊ से ऑनलाइन के माध्यम से नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में भी कार्यक्रम आयोजित कर नवनियुक्त नर्सिंग स्टाफ को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद और जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा ने भी भाग लिया। सभी अतिथियों ने नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में 255 नर्सिंग पद स्वीकृत हैं, लेकिन अब तक केवल 79 नर्सिंग कर्मी ही तैनात थे। 53 नये नर्सिंग अधिकारियों के आने से यह संख्या बढ़कर 132 हो जाएगी। इससे मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद है।
प्रधानाचार्य ने बताया कि नये स्टाफ के जुड़ने से अस्पताल की कार्यप्रणाली बेहतर होगी और मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग हॉस्टल की कमी का मुद्दा भी उठाया गया। इस पर मुख्य अतिथि ने आश्वासन दिया कि मांग पत्र मिलने पर इस समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ मुकेश यादव, उपप्रधानाचार्य डॉ उमेश वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित पटेल, चीफ प्रॉक्टर डॉ प्रमोद यादव और नर्सिंग प्राचार्य डॉ भास्कर सहित अन्य संकाय सदस्य मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 08 अगस्त 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp