Written by
Asha Bharti News
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती के अवसर पर बुधवार को शहर में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व भाजपा नेता और नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने किया। जिले के कोने-कोने से आए 2500 से अधिक मोटरसाइकिल सवार युवाओं ने जलालपुर रोड से कलेक्ट्रेट तक शांतिपूर्ण तरीके से रैली निकालकर सम्राट अशोक के विचार और उनके आदर्श समाज के हर वर्ग तक पहुंचाए।









