Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मयंक ने पीसीएस परीक्षा पास कर जनपद किया रोशन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अंबेडकरनगर।(आशा भारती नेटवर्क) आलापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा अमड़ी (गोबिंद साहब) निवासी मयंक मौर्य ने (U P P C S) परीक्षा पास कर सेल टैक्स ऑफिसर के पद पर चयनित होने पर उनके पैतृक गांव अमड़ी में खुशी का माहौल है। श्री मयंक की सफलता पर क्षेत्रवासी उनके आवास पर पहुंचकर उनके माता-पिता को बधाई देते हुए मुंह मीठा कराया।
मयंक मौर्य ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 1 से लेकर 8 तक अवध चिल्ड्रन एकेडमी तिघरा दाउदपुर एवं कक्षा 9 से लेकर इंटर तक की शिक्षा महात्मा गोविंद साहब इंटर कॉलेज दुल्हुपुर में अर्जित की।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता मालती देवी पिता राधेश्याम मौर्य एवं अपने गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित पढ़ाई और दृढ़ इच्छा से बड़ी से बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है।
मयंक मौर्य की सफलता पर पंडित वंशराज प्रशिक्षण महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक ठाकुर प्रसाद पांडेय, बाबा गोविंद साहब वंशज पं. ज्ञानधर द्विवेदी, ग्रापए. अयोध्या मंडल संरक्षक शरीफ मसूदी, ग्रापए. जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, तहसील अध्यक्ष आलापुर योगेंद्र यादव, तहसील अध्यक्ष जलालपुर नियाज़ तौहीद सिद्दीकी, ब्लॉक प्रमुख रामनगर विकास यादव, पत्रकार अनीस मसूदी, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, पूर्व सदस्य जिला पंचायत एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बलिराम गौतम, जिला पंचायत सदस्य जाकिर हुसैन,ग्राम प्रधान अमड़ी सुनील यादव,मेला प्रबंधक गोविंद साहब आशू सिंह, समाजसेवी सुनील सिंह, नीरज मौर्य, भजन गायक सतीश मिश्रा, मनीष मिश्रा, विपिन मिश्रा, अवनीश सिंह, सपा नेता घनश्याम यादव, मनोज मौर्य सहित क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 22 जून 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp