Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ, डीएम ने दिखाई हरी झंडी, दिलाई जागरूकता की शपथ

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर में संचारी रोगों के खिलाफ अभियान शुरू, 30 अप्रैल तक चलेगा विशेष जागरूकता एवं दस्तक कार्यक्रम

महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ 
अंबेडकर नगर 01 अप्रैल, 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जनपद में आज संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को संचारी रोगों की रोकथाम हेतु जागरूक रहने तथा स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली एवं प्रचार-प्रसार वाहनों को रवाना किया। रैली के माध्यम से जनमानस को संचारी रोगों से बचाव, साफ-सफाई, मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान दिनांक 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा, जबकि दस्तक अभियान दिनांक 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलाया जाएगा। इन अभियानों के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, पंचायती राज, शिक्षा एवं अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से व्यापक स्तर पर गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान घर-घर सर्वेक्षण, साफ-सफाई, जलभराव की समस्या का निराकरण, फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव तथा लोगों को जागरूक करने की गतिविधियों को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, जल जमाव न होने दें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें तथा किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर निकाय के अधिकारीगण, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में अभियान से जुड़े कार्मिक उपस्थित रहे।

<span class=संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ, डीएम ने दिखाई हरी झंडी, दिलाई जागरूकता की शपथ">
आज फोकस में

संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ, डीएम ने दिखाई हरी झंडी, दिलाई जागरूकता की शपथ

छूटे हुए बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराना सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला
आज फोकस में

छूटे हुए बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराना सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला

दीक्षान्त समारोह में नौनिहालों के खिले चेहरे
आज फोकस में

दीक्षान्त समारोह में नौनिहालों के खिले चेहरे

मयंक ने पीसीएस परीक्षा पास कर जनपद किया रोशन
आज फोकस में

मयंक ने पीसीएस परीक्षा पास कर जनपद किया रोशन

कोमल रावत ने PCS परीक्षा में सफलता कर हासिल नाम किया रोशन
आज फोकस में

कोमल रावत ने PCS परीक्षा में सफलता कर हासिल नाम किया रोशन

हम निर्बाध विद्युत उत्पादन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं–परियोजना प्रमुख जयदेव परिदा
आज फोकस में

हम निर्बाध विद्युत उत्पादन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं–परियोजना प्रमुख जयदेव परिदा

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

बुधवार, 01 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp