Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिलाधिकारी ने क्राप कटिंग के जरिए परखा गेहूं का उत्पादन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

 

 

 

जिलाधिकारी ने किसान के खेत में पक कर तैयार गेंहू को हसिया से काटा

अंबेडकर नगर 3 अप्रैल 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा तहसील अकबरपुर अन्तर्गत राजस्व ग्राम चांदपुर भटपुरा में रवी सीजन की फसल गेंहू की क्रॉप कटिंग cce agri app /gces appके माध्यम से की गई तथा उत्पादकता का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा किसान के खेत में पक कर तैयार गेहूं को हसिया से कटाई की गई। इस दौरान मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा रैंडमली ऑनलाइन चयनित ग्राम चांदपुर भटपुरा के गाटा संख्या 708 पलटू पुत्र अलगू के खेत मे 10 मीटर भुजा वाले समबाहु त्रिभुज क्षेत्र के अन्तर्गत रबी फसल गेंहू की कटाई एवं मड़ाई कर उससे प्राप्त गेँहू का वजन भी कराया गया। निर्धारित क्षेत्रफल (43.30वर्ग मीटर ) मे 20.210 किग्रा गेहूं की फसल प्राप्त हुई जिसके अनुसार प्रति हेक्टेयर उत्पादकता 46.6 कुंतल होती है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को उपज के सही आँकड़े शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित लोगों से क्षेत्र में उत्पादित की जाने वाली प्रमुख फसलों, गेहूं की विभिन्न किस्मो व उत्पादकता संबंधी जानकारी भी प्राप्त की गई। क्रॉप कटिंग या फसल कटाई के प्रयोग द्वारा क्षेत्र में फसल की औसत पैदावार निकाली जाती है क्रॉप कटिंग के आधार पर ही जनपद के कृषि उत्पादन के आंकड़े तैयार कर शासन को भेजे जाते है और इसी आधार पर फसल बीमा धारकों को नुकसान का मुआवजा भी दिया जाता है कृषि विभाग जनपद के समस्त क्षेत्रों के क्रॉप कटिंग के आंकड़ों को संग्रहित करके शासन को भेजता है।
तहसीलदार अकबरपुर, अपर सांख्यिकी अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, संबंधित लेखपाल तथा कृषि विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp