Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मन की बात जैसे संगठनात्मक कार्यक्रम नियमित रूप से हों- एमएलसी.अनूप गुप्ता

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) भाजपा द्वारा कार्यकर्ताओं में देश भक्ति,संगठन और समाज हित की भाव के निर्माण हेतु समय समय पर प्रशिक्षण अभियान चलाया जाता है। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत शुक्रवार को प्रारम्भ हुई बेवाना मण्डल के प्रशिक्षण वर्ग सत्र एवं लगी प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा प्रदेश महामंत्री विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने जिला प्रभारी पदम सेन चौधरी,भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, ज्ञान सागर सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा एवं मण्डल अध्यक्ष अरविंद सिंह डिंपू की उपस्थिति में सी बी सिंह लॉ कॉलेज प्रांगण में फीता काट कर किया।
एम एल सी अनूप गुप्ता ने प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा की कार्य पद्धति के विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सामूहिकता के आधार पर निर्णय और कार्य करती है। कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में निखार लाने और उनको संगठन कार्य करने का विधिवत ज्ञान देने में प्रशिक्षण वर्ग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर संवाद और सम्पर्क संगठन को गतिशीलता प्रदान करता है। कहा कि प्रत्येक स्तर पर सक्रिय टोली और कार्य योजना का निर्माण, कमजोर शक्ति केंद्रों और बूथों की पहचान कर विशेष ध्यान दिया जाना, प्रत्येक बूथ पर समिति, मन की बात जैसे संगठनात्मक कार्यक्रम नियमित रूप से हों इसकी चिंता किया जाना चाहिए। उन्होंने समाज के उन वर्गों को चिन्हित कर अपने साथ जोड़ना, जहां पर जहां पर संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता हो उसे करना भाजपा कार्यकर्ताओं का कार्य है।
भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा भाजपा कार्यकर्ता राजनैतिक क्षेत्र में स्वच्छ राजनीति और सामाजिक कार्य के लिए जाने जाते हैं। प्रशिक्षण वर्ग के आयोजन से कार्यकर्ताओं में बौद्धिक विकास, संगठनात्मक विस्तार और सृजनशील व्यक्तित्व का विकास होता है। कहा कि भाजपा ने भाजपा की स्थापना बहुत ही कम कार्यकर्ताओं को लेकर किया था। भाजपा अपने संस्कारी,मेहनती और समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक प्रयास से आज दुनियां की सबसे विशाल राजनैतिक पार्टी बन चुकी है।
बेवाना मण्डल की कार्यशाला का समापन मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने भाजपा की इतिहास विकास के विषय पर अपने व्याख्यान को देते हुए किया।
अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र की बेवाना मण्डल की प्रशिक्षण वर्ग को जिला प्रभारी पदम सेन चौधरी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, जिला मंत्री विनय पाण्डेय, जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र ने भी अपने अपने विषय का प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को दिया।
प्रशिक्षण महाअभियान के जिला संयोजक अमरेंद्र कांत सिंह ने बताया कि शनिवार को कटेहरी, टांडा, आलापुर और जलालपुर विधान सभा क्षेत्रों के मंडलों की दो दिनों की प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया गया। कतिपय कारणों से स्थगित तीन मंडलों की प्रशिक्षण वर्ग अन्य तिथियों में होंगे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 15 अगस्त 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp