Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाजपा की 47 वें स्थापना दिवस पर गोष्ठी का आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

  • भाजपा अपने संगठनात्मक,रचनात्मक, आंदोलनों के लिए पहचानी जाती हैं-भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) भाजपा की 47 वें स्थापना दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन पर भाजपा का ध्वज फहराया गया। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।ध्वजारोहण के उपरांत सैकड़ों कार्यकर्ताओं से भरे मीटिंग हाल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। नगर पालिका और नगर पंचायतों में शासन द्वारा नामित सभासदों का अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया है।
जिला कार्यालय पर हुई गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा की स्थापना सेवा,समर्पण और त्याग के साथ किया गया था। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच और पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी की एकात्म मानव वाद की नीति के पथ पर आगे बढ़ते हुए भाजपा आज विश्व की सबसे विशाल राजनैतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने भाजपा की स्थापना से लेकर आज तक की सफलतम यात्रा पर विस्तृत चर्चा करते हुए भाजपा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कहा कि भाजपा विचार धारा आधारित संगठन है। भाजपा अपने संगठनात्मक ,रचनात्मक और आंदोलनों के लिए पहचानी जाती है।
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता एवम् जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव के संचालन में सम्पन्न हुई बैठक को एम एल सी डॉ हरिओम पाण्डेय, विधायक धर्म राज निषाद,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह,प्रतिनिधि आनंद वर्मा, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जय राम विमल,अनीता कमल, चेयर मैन ओमकार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह, डॉ रजनीश सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, चंद्रिका प्रसाद, विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा, आदर्श चौधरी,जावेद मलिक, अखण्ड प्रताप वर्मा, धीरेंद्र प्रताप सिंह, सतपाल पटेल आदि ने सम्बोधित किया।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 17 अगस्त 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp