Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

व्यापारी से लूट मामले में नवागत एसपी प्राची सिंह ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • शनिवार शाम तबादला, रविवार सुबह संभाला कार्यभार

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव हुआ। शनिवार शाम निवर्तमान पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर का तबादला देवरिया जिले के लिए किया गया। इसके बाद प्राची सिंह को जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया।
नवागत एसपी प्राची सिंह ने रविवार सुबह ही कार्यभार ग्रहण किया और जिम्मेदारी संभालते ही अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता में लिया।
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद 17 लाख रुपये की लूट के घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पूरी स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी ली।उनके साथ क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह और थाना प्रभारी संतोष सिंह मौजूद रहे।
यह वारदात शनिवार सुबह की है, जब दो व्यापारियों से करीब 17 लाख रुपये की लूट की गई थी। पीड़ितों में जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नेवारी दुराजपुर निवासी मोहम्मद रईस और हंसवर थाना क्षेत्र के मुण्डेरा गांव निवासी मोहम्मद जलाल शामिल हैं। वारदात पुलिस चौकी के नजदीक होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे। एसपी ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने आसपास के रास्तों, संभावित भागने के मार्गों और संदिग्ध गतिविधियों का अध्ययन किया।उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगालने, तकनीकी साक्ष्य जुटाने और तत्काल जांच तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में गश्त और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
नवागत एसपी प्राची सिंह की यह त्वरित कार्रवाई उनके तेज और निर्णायक नेतृत्व का संकेत मानी जा रही है। कार्यभार संभालते ही घटनास्थल पर पहुंचकर उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई प्राथमिकता में रहेगी।
इस कदम को पुलिस व्यवस्था में एक सकारात्मक शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जिससे आम लोगों और व्यापारियों में भरोसा बढ़ा है।
एसपी ने मामले के खुलासे के लिए कई पुलिस टीमें गठित की हैं। इन टीमों को अलग-अलग एंगल से जांच कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस का कहना है कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना है।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 15 अगस्त 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp