- राष्ट्र को विश्व शक्ति बनाने में अपना योगदान दें- डीएम
- बाबा साहेब ने शिक्षा पर सर्वाधिक जोर दिया हैं -एडीएम श्रीमती ज्योत्सना बंधु
- राष्ट्र को विश्व शक्ति बनाने में अपना योगदान दें- डीएम
- अम्बेडकर जयंती पर जनपद में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम, श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया जन्मोत्सव
महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकर नगर, 14 अप्रैल 2026।(आशा भारती नेटवर्क) डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2026 को विविध कार्यक्रम गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुए।

इसी क्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु द्वारा बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को नमन किया गया। इसके उपरांत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु एवं अपर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी महोदय द्वारा बाबा साहेब के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर जिलाधिकारी ने गोष्ठी को संबोधित करने हेतु कहा कि डॉ. अंबेडकर के आदर्श समाज में समानता, न्याय एवं शिक्षा के मूल्यों को स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी लोक सेवक है, उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोक सेवक के रूप में समानता के भाव के साथ जनसेवा करते हुए नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्ध रहें तथा राष्ट्र को विश्व शक्ति बनाने में अपना योगदान दें। 
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समर्पण एवं दृढ़ संकल्प का प्रतीक है, जो हमें विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा पर सर्वाधिक जोर दिया है जिसके क्रम में उन्होंने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए सभी को संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया। वहीं अपर उप जिलाधिकारी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा प्रदान करते हैं और उनके आदर्शों पर चलकर ही समतामूलक समाज की स्थापना संभव है। इस अवसर पर अन्य कार्मिकों द्वारा भी बाबा साहेब के जीवन एवं योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए गए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त शासकीय कार्यालयों में डॉ. अंबेडकर के चित्र एवं प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर गोष्ठियों का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सभागार में आयोजित व्याख्यान में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके जीवन, संघर्ष एवं संविधान निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला।
नगर पालिका परिषद अकबरपुर के शहजादपुर क्षेत्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा मरीजों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। वहीं बीएन इंटर कॉलेज, अकबरपुर में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं, जिसमें उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर प्रातःकाल से ही जनपद के समस्त नगर निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया, जिसका क्रियान्वयन संबंधित अधिशासी अधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित कराया गया तथा तहसीलदारों द्वारा इसकी सतत निगरानी की गई।











