Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लू बचने के लिए प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए हीट वेव (लू) से जनमानस की सुरक्षा और बचाव हेतु अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु द्वारा आम जनमानस के हित में हीट वेव (लू) के प्रभाव से बचाव हेतु क्या करे और क्या न करें के संबंध एडवाइजरी जारी कि गई है-

क्या करें-
—————
1.घर से बाहर जाते समय शरीर को ढककर रखें और हल्के रंग के आरामदायक कपड़े पहने।
2.धूप में बाहर जाते समय गमछा, चश्मा, छाता,टोपी एवं जूता पहनकर ही घर से बाहर निकले।
3.थोड़े-थोड़े समयान्तराल पर तरल पदार्थ (शीतल जल, नींबू पानी, शिकंजी, नारियल पानी) आदि का सेवन करते रहें।
4.घर, कार्यस्थल आदि स्थानों पर सूर्य की सीधी रोशनी से बचनें के लिए पर्दें आदि का प्रबंध अवश्य करें।
5.यात्रा करते समय अपने साथ बोतल में पानी जरुर रखें। गीले कपड़े को अपने चेहरे, सिर और गर्दन पर रखें।
6.गर्मी के दिनों में ओ0आर0एस0 का घोल पिये।
7.जानवरों को छायादार स्थान में रखें तथा उन्हे पीने के लिये पर्याप्त मात्रा में पानी दें।
8.बच्चें, बीमार व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
9.रात में अपने घरो की खिड़िकियों को अवश्य खुली रखें।
10.हीट स्ट्रोक/लू के लक्षण दिखने पर तत्काल नजदीकी राजकीय चिकित्सालय पर संपर्क करें।

क्या न करें-
——————–
1. अत्यधिक गर्मी (दोपहर 12 से सांय 4 बजे) के मध्य बाहर धूप में न जायें।
2. धूप में खडें वाहनों में बच्चे एवं पालतू जानवरों को अकेला न छोडें।
3.नंगे पैर/बदन धूप में न जायें।
4.अत्यधिक प्रोटीन युक्त भोजन एंव बासी भोजन का सेवन ना करें।
5.गहरें व चटक रंग के कपड़ो को पहनने से बचे।
6.तंग एंव छोटे कपड़ो के प्रयोग से बचे विशेष कर जब बाहर धूप में जाना हों
7. बंद एंव अत्यधिक गर्मी वाले स्थान पर भोजन पकानें से बचें।
8. संतुलित हल्का व नियमित भोजन करें।
9. शराब, चाय, कॉफी, कार्बोहाइड्रेट, सॉफ्ट ड्रिंक आदि का अधिक सेवन ना करें,
10.अधिक गर्मी/धूप में श्रम कार्य करने से बचें।

अनुरोधः- किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए 108 व 1077 पर संपर्क करें।

*जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर द्वारा जनहित में जारी।*

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

रविवार, 19 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp