Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) कटका थाना क्षेत्र के अमड़ी टोल प्लाजा से पहले हाईवे किनारे बुधवार को झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह राहगीरों की नजर जैसे ही झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी, हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही कटका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव हाईवे से कुछ दूरी पर झाड़ियों के बीच पड़ा हुआ था। युवक बनियान पहने हुए था और प्रथम दृष्टया शव एक दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। हालांकि, शरीर पर किसी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मौत के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे हादसा मान रहे हैं तो कुछ अन्य संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की आशंका जता रहे हैं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, शिनाख्त के लिए आसपास के थानों को सूचना देने के साथ ही फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
थानाध्यक्ष कटका अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि शव की पहचान कराने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। वहीं, क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि युवक की पहचान और घटना की सच्चाई सामने लाई जा सके।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 25 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp