Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Author Image
Written by
Asha Bharti News

’41 साल की हो गई हूं, नहीं करवा रहे शादी’, परिवार वालों के खिलाफ थाने पहुंची युवती

उत्तर प्रदेश। प्रयागराज में एक युवती ने अपने परिवार वालों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं, युवती ने परिजनों पर शादी न कराने का आरोप लगाते हुए सराय इनायत थाने में तहरीर है. युवती का एक 16 सेकंड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, युवती का आरोप है कि परिजन उसकी शादी नहीं करवा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, युवती ने शिकायत में कहा है कि मैं 41 साल की हो गई हूं, मैं शादी करना चाहती हूं लेकिन मेरे घर वाले शादी नहीं कर रहे हैं. युवती ने भाई और भाभी पर जानबूझकर शादी ना करवाने का आरोप भी लगाया है. युवती ने सराय इनायत थाने में शिकाय दर्ज करवाई है. आरोप लगाया है कि जब भी कोई रिश्ता आता है तो भाई इंकार कर देते हैं, वह कहते हैं कि शादी में पैसे खर्च होंगे।

Advertisement Box

‘सार्वजनिक भूमि का इस्तेमाल एक पक्ष के द्वारा नमाज पढ़ने के लिए नहीं किया जा सकता’, HC की टिप्पणी

*’परिवार वाले शादी के खर्च से हट रहे पीछे’*

युवती ने बताया कि उनके भाई ने परिवार की जमीन भी अपने नाम लिखवा ली है, लेकिन उसकी शादी के खर्च से भी पीछे हट रहे हैं. शिकायत में युवती ने अपने पिता और बहन का नाम भी शामिल किया है. शिकायतकर्ता माधुरी पटेल सरायइनायत थाना क्षेत्र के मनापुर गांव में रहती हैं।

*परिवार पर मानसिक उत्पीड़न और मारपीट का लगाया आरोप*

उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि वह 20 साल से घर में अकेली रह रही हैं. उनके माता-पिता ने उन्हें पारिवारिक कारणों से अलग कर दिया है. युवती ने अरोप लगाया कि उनके पिता रामराज पटेल, माता बिमला देवी, भाई राजेन्द्र पटेल, भाभी पूनम पटेल और बहन विद्या पटेल मेरे साथ गाली गलौज करते हैं. शिकायत में मानसिक उत्पीड़न और मारपीट का भी आरोप लगाया है।

पुलिस लगाई शादी कराने की गुहार

युवती ने शिकायत में बताया कि उनके परिवार के लोग उनकी शादी नहीं करवा रहे हैं और इसके लिए उसे ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. युवती ने बताया कि उन्होंने कभी भी शादी से इंकार नहीं किया, अब युवती पुलिस से अपील कर रही है कि मेरी शादी किसी अच्छे लड़के से करा दी जाए. ताकि वह सम्मानपूर्ण जीवन जी सके।

युवती ने परिवार पर आरोप वगाया कि उसका परिवार आर्थिक रूप से उसकी मदद नहीं करता है और न ही खाने पीने के लिए देता है. वह अलग-अलग काम करके अपना गुजारा करती हैं. युवती ने अपने पिता रामराज पटेल, माता विमला देवी, भाई राजेन्द्र पटेल, भाभी पूनम पटेल और बहन विद्या पटेल पर आरोप लगाते हुए कहा है कि एक दिन उन्होंने उसके कमरे में घुसकर उसके साथ मारपीट की।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शनिवार, 15 अगस्त 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp