Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

  • संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं शिकायतें, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश*

 

महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकर नगर, 02 मई 2026। (आशा भारती नेटवर्क) शासन की प्राथमिकता के अनुरूप जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी, जवाबदेह एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस के क्रम में आज माह अप्रैल के प्रथम शनिवार को तहसील टांडा सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह की उपस्थित में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीरता से जनसामान्य की समस्याओं को सुना गया।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 44 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर 06 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

 इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्रों का राजस्व व पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौका मुवायना कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को आंधी व तूफान से क्षतिग्रस्त हुए विद्युत तारों, ट्रांसफार्मरों को अविलंब ठीक कराने तथा आंधी व तूफान से हुए नुकसान का नियमानुसार क्षतिपूर्ति हेतु संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने सभी विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब कदापि स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर, गुणवत्तापूर्ण एवं तथ्यों के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का फॉलोअप नियमित रूप से किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि शिकायतकर्ता को समाधान के प्रति पूर्ण संतुष्टि प्राप्त हो। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने भी संबंधित मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, प्रशिक्षु आईएएस थनीगईयरसन टी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार शैवाल, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा, उप जिलाधिकारी टांडा सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
तहसील टांडा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के निर्देश दिए तहसील टांडा परिसर में श्रम विभाग द्वारा लगाए गए भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत संचालित योजनाओं के लाभ के लिए उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड पोर्टल पर 21 से अधिक श्रमिकों द्वारा पंजीकरण कराया गया। इसी प्रकार आधार नामांकन एवं संशोधन कैंप में 28 नागरिकों द्वारा नए आधार का पंजीयन/आधार संशोधन कराया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शनिवार, 02 मई 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp