Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता हेतु 2 म ई को साइकिल रैली का आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

अंबेडकर नगर 01 मई 2026। सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09 मई 2026 की भव्य सफलता हेतु *दिनांक 02 मई 2026 को पूर्वाह्न 08:00 बजे दीवानी कचेहरी अम्बेडकरनगर से साइकिल रैली निकाली जायेगी* जिसमें माननीय जनपद न्यायाधीश, श्री चन्द्रदोय कुमार के साथ अन्य न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, विद्यार्थी, एन०सी०सी० कैडेटस्, न्यायालय के कर्मचारीगण, न्यायरक्षक गण (एल०ए०डी०सी०एस०) तथा अधिकार मित्र (पी०एल०वी०) द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। यह रैली इस मंशा के साथ आयोजित की जा रही है कि आम जनमानस को राष्ट्रीय लोक अदालत व इसके महत्वपूर्ण लाभों के प्रति जागरूक किया जा सके, जिससे कि जनपद अम्बेडकरनगर वासी इस लोक अदालत का अधिकाधिक लाभ लेते हुये अपने हर प्रकार के मुकदमें से छुटकारा पा सकें। साइकिल रैली का रूट रैली गेट नं० 1 दीवानी कचेहरी से प्रारम्भ होकर डॉ० अम्बेडकर प्रतिमा (कलेक्ट्रेट गेट) से होते हुये टाण्डा रोड से पटेल नगर तिराहा से बसखारी रोड (सिविल लाईन्स रोड) से होते हुये दीवानी न्यायालय के गेट नं० 3 पर समाप्त होगी।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

बुधवार, 23 सितंबर 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp