पंद्रह दिनों के अंदर यदि कार्रवाई नही हुई तो जनपद मुख्यालय पर होगा विराट प्रदर्शन
अंबेडकर नगर (आशा भारती नेटवर्क) जनपद में धर्मांतरण और लव जिहाद की घटनाओं में हो रही वृद्धि को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के जिला इकाई संगठनों ने कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने जिला प्रशासन से ज्ञापन के माध्यम से बताया प्रसिद्ध स्थल बसखारी दरगाह किछौछा में खान काओ गेस्ट हाउसों में मौलानाओं द्वारा धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है साथ ही गैर संप्रदाय के युवकों द्वारा नाम छिपा कर भोली भाली नाबालिक एवं बालिग युवतियों को प्रेम जाल में फंसा कर कथित मौलानाओं के सहयोग से धर्मांतरण किया जा रहा है। संगठन ने अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत सिंह के माध्यम से जिलाधिकारी को और सदर सीओ नीतीश कुमार तिवारी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देते हुए बताया कि अगर 15 दिनों के अंदर ठोस कार्यवाही नहीं हुई तो जिला संगठन बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन करेगा।
धरना प्रदर्शन में अखिल जिला संगठन मंत्री, विकास मौर्य जिला मंत्री, संजय पांडे प्रदीप पांडे जिला सह मंत्री , राकेश सिंह , प्रिंस पाठक जिला सहसंयोजक बजरंग दल, अरविंद पांडे प्रान्त, हिमांशु गुप्ता विभाग संयोजक, प्रवर्तन प्रमुख धर्म प्रसार , प्रमोद राजभर जिला धर्म प्रसार प्रमुख, मानस पटेल सह प्रमुख विधि प्रकोष्ठ, रुद्र नगर मंत्री ,शनि नगर सहसंयोजक, अमन वर्मा सह संयोजक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


लव जिहाद व धर्मांतरण को








