Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गेहूं क्रय केंद्र डोमनेपुर का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने पारदर्शिता के साथ गेहूं खरीद सुनिश्चित रखने के दिए निर्देश

 

Advertisement Box

अंबेडकरनगर, 07 मई 2026। (आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने पी0सी0एफ0 द्वारा संचालित गेहूं क्रय केंद्र वी0पैक्स0 डोमनेपुर कटेहरी का औचक निरीक्षण कर केंद्र पर संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान किसान श्री विजय सिंह परमार की गेहूं तौल प्रक्रिया चल रही थी। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित किसानों से बातचीत कर क्रय केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं एवं खरीद प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र पर उपलब्ध बोरों की संख्या, गेहूं स्टॉक रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। केंद्र पर कुल 1050 बोरे उपलब्ध पाए गए तथा गेहूं स्टॉक रजिस्टर का मिलान सही पाया गया। निरीक्षण में केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी को सभी अभिलेख नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा खरीद प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा शासन की मंशानुसार गेहूं खरीद कार्य सुचारु एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराया जाए। इस अवसर पर जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 15 अगस्त 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp