Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सपा का राजनीतिक स्तर लगातार गिरता जा रहा हैं -त्रयंबक तिवारी जिलाध्यक्ष

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी पर किए गए व्यक्तिगत हमले पर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।
सपा मुखिया अखिलेश यादव के घटिया और तुच्छ मानसिकता की बयानबाजी किए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाज़ी अब व्यक्तिगत हमलों तक पहुँचती दिखाई दे रही है, जो राजनीति के गिरते हुए स्तर को दर्शाती है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पर किया गया निजी हमला समाजवादी पार्टी की घटिया सोच, हताशा और राजनीतिक दिवालियापन को उजागर करता है। लोकतंत्र में वैचारिक विरोध का सम्मान किया जाता है, लेकिन इस प्रकार के निजी हमले किसी भी सभ्य राजनीतिक परंपरा में स्वीकार्य नहीं हो सकते। कहा कि
जिस प्रकार समाजवादी पार्टी का राजनीतिक स्तर लगातार गिरता जा रहा है, उसी प्रकार सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विरोध की मर्यादा और भाषा का स्तर भी बेहद नीचे कर दिया है। राजनीतिक रूप से बैकफुट पर पहुंच चुकी सपा संवाद, संयम और विचारों की शक्ति पर विश्वास करने के बजाय हिंसा, अराजकता और व्यक्तिगत हमलों की राजनीति पर उतर आई है।
जनता भी इस तरह के व्यक्तिगत हमलों और नकारात्मक राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करती है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 15 अगस्त 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp