Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शिव बाबा धाम में 11 मई को आयोजित होगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का भव्य कार्यक्रम

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

👉भारत की आस्था, संस्कृति और आत्मगौरव के प्रतीक “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज

Advertisement Box

 

*गिरजा शंकर गुप्ता*
अंबेडकर नगर 10 मई 2026। (आशा भारती नेटवर्क) भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अंतर्गत जनपद अंबेडकर नगर में जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम माननीय जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों आदि की उपस्थिति में दिनांक 11 मई 2026 को शिव बाबा धाम में भव्य रूप से आयोजित होगा। कार्यक्रम को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसी के साथ ही दिनांक 11 मई, 2026 को जनपद, तहसील एवं विकास खण्ड स्तर पर नामित नोडल अधिकारी द्वारा शिवालयों (शिव मन्दिर) में स्वच्छता अभियान, शिवालयों में विभिन्न कार्यक्रम स्थानीय समुदाय द्वारा जनभागीदारी के साथ आयोजन कराया जाएगा। इसी के साथ ही सोमनाथ में दिनांक 11 मई 2026 को ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम में मा० प्रधानमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में प्रातः 10 से 12 बजे के बीच आयोजित किया जाना प्रस्तावित है जिसका सजीव प्रसारण/सार्वजनिक प्रदर्शन जनपद में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के साथ ही विभिन्न तहसीलों एवं विकास खंडों में स्थित शिवालयों आदि में किया जाएगा। विद्यालयों में निबंध लेखन, रंगोली प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा।
“सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” भारत की आस्था, संस्कृति, संघर्ष एवं पुनर्जागरण की उस गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है, जिसने हजारों वर्षों से भारतीय सभ्यता को शक्ति, आत्मविश्वास और एकता का संदेश दिया है। गुजरात के प्रभास पाटन स्थित विश्वविख्यात सोमनाथ मंदिर द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम माना जाता है। यह मंदिर भारतीय संस्कृति की अमर चेतना, अटूट श्रद्धा एवं पुनर्निर्माण की अद्भुत गाथा का जीवंत प्रतीक है।
वर्ष 1026 ईस्वी में सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष तथा मंदिर के पुनरुद्धार के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – अटूट आस्था के 1000 वर्ष” कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में देशभर के राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत एवं राष्ट्र गौरव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
उक्त कार्यक्रम को सकुशल एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराए जाने की दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, डीसी एनआरएलएम सहित समस्त उप जिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों एवं अधिशाषी अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक के समस्त तैयारियों को समय से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने मुख्य कार्यक्रम स्थल सहित समस्त कार्यक्रम स्थलों पर संबंधित उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी को सुरक्षा, यातायात, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम में अधिक से जन सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

शनिवार, 15 अगस्त 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp