Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विपक्षी दलों की सत्ता लोलुपता के कारण बौखलाहट देखा जा रहा हैं -त्रयंबक तिवारी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

सपा सांसद के खिलाफ भाजपाइयों ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

Advertisement Box

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर।समाजवादी पार्टी सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दिए जाने के विरोध में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों , जनप्रतिनिधियों और महिलाओं ने हाथों में विरोध की तख्ती लेकर पद मार्च निकाल कर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में जिला कोर कमेटी की बैठक हुआ। बैठक में शासन द्वारा नामित पदों पर नियुक्ति के सम्बन्ध में चर्चा किया गया।
ज्ञापन सौंपे जाने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को गाली देना समाजवादियों की चाल और चरित्र परिलक्षित करता है। कहा कि विपक्षी दलों की सत्ता लोलुपता की मानसिकता के कारण ही ऐसी बौखलाहट देखा जा रहा है। राजनीति में राजनैतिक रूप से विरोध स्वीकार्य है लेकिन व्यक्तिगत रूप से अपशब्द कहने को कहीं से भी स्वीकारोक्ति नहीं दी जा सकती है।
ज्ञापन और बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, संजू देवी, विद्यावती राजभर, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, गौरव सिंह, मौसम वर्मा,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, डॉ रजनीश सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता,सुमन पाण्डेय,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, दिलीप पटेल देव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, अरविंद सिंह,जिला मंत्री संजय सिंह, चंद्रिका प्रसाद,विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा, अमरनाथ सिंह,शाश्वत मिश्र, मनीष मिश्र, संगीता चौरसिया आदि शामिल रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

शनिवार, 15 अगस्त 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp