Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीएड प्रवेश परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन सम्पन्न कराया जाएगा – जिलाधिकारी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

आगामी 31 मई को आयोजित होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न

Advertisement Box

अबेडकर नगर 29 मई, 2026। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने कहा कि आगामी 31 मई को आयोजित होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकविहीन सम्पन्न कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन व शांतिपूर्ण कराने हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट , स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि वे अपने से संबंधित दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ संपादन सुनिश्चित करें। परीक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही होगी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बीएड प्रवेश परीक्षा संबंधी बैठक संपन्न हुई।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में बीएड प्रवेश परीक्षा में कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और जनपद हेतु 10902 परीक्षार्थी आवंटित है। परीक्षा दो पालियों में संपन्न सम्पन्न होगी, प्रथम पाली सुबह 09.00 बजे से 12.00 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 02.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा में परीक्षार्थियों को प्रथम पाली का प्रवेश सुबह 08.00 बजे से 9.30 बजे तक और द्वितीय पाली में दोपहर 01 बजे से दोपहर 02.30 बजे तक ही प्रवेश मिल सकेगा। इसके बाद किसी अभ्यर्थी को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल, कैलकुलेटर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित को निर्देशित किया कि उक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा व गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए उनकी तलाशी के लिए महिला पुलिसकर्मियों और परीक्षा केंद्रों पर चिकित्सीय टीम की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश दिए उन्होंने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता के साथ कोई भी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी यह सुनिश्चित किया जाय कि परीक्षा केंद्रों पर समय से प्रश्नपत्र पहुंचाने और सीसीटीवी कैमरों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने ड्यूटी में लगे सभी संबंधित को निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित एक बार पुनः परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर खामियों को तत्काल दुरुस्त करा लें। परीक्षा केंद्रों पर आधारभूत सुविधाओं और प्रत्येक केंद्रों पर कक्ष के बाहर पानी को समुचित व्यवस्था कराएं ताकि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में एडीएम (एफ /आर), प्रशिक्षु आईएएस थनीगईयरसन टी., अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेंद्र कुमार, जनपद समन्वयक प्रोफेसर शुचिता पाण्डेय, आयोजक विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि डॉ. सुनील प्रजापति, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, आब्जर्वर व संबंधित उपस्थित थे।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

शुक्रवार, 29 मई 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp