Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से हुई मौत

Author Image
Written by
Asha Bharti News

Advertisement Box

भीटी अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) भीटी क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है।
भीटी थाना क्षेत्र के रानी का पूरा (बढ़ई का पूरा) गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, नसिरपुर बरवा (अकबरपुर) निवासी संगीता विश्वकर्मा (26 वर्ष) का विवाह लगभग तीन वर्ष पूर्व रानी का पूरा निवासी राम निहाल विश्वकर्मा के साथ हुआ था। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात संगीता घर की छत पर सो रही थीं। मच्छरों से बचाव के लिए पास में मॉर्टीन जलाई गई थी। देर रात अचानक आग लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं।
परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीटी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल और फिर बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया। हालत लगातार गंभीर बनी रहने के कारण उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेजा जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।
घटना के बाद मृतका के पिता गोरेलाल विश्वकर्मा ने पति समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न और बेटी को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि उपचार के दौरान संगीता ने अपने बयान में आग लगने की वजह मॉर्टीन से चटाई में आग लगना बताया था। पुलिस के अनुसार इस बयान का वीडियो भी मौजूद है।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि मायके पक्ष की ओर से लिखित तहरीर मिलने के बाद मामले की गहन जांच की जाएगी। अब सभी की निगाहें जांच पर टिकी हैं कि यह महज एक हादसा था या इसके पीछे कोई और सच्चाई छिपी हुई है।

भीटी क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 07 जून 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp