Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय तीन प्रतियोगिताओं का आयोजन, 17 जून तक करें ऑनलाइन पंजीकरण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 14 जून 2026। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा जनसामान्य में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय तीन विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक प्रतिभागी आयुष विभाग द्वारा विकसित कवच पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से अपनी प्रविष्टियां दर्ज कर सकते हैं। प्रतियोगिताओं में स्लोगन प्रतियोगिता, योग चित्रकला (पोस्टर) प्रतियोगिता तथा योगासन प्रतियोगिता शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं में प्रदेश का कोई भी नागरिक प्रतिभाग कर सकता है।
स्लोगन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को हिन्दी भाषा में न्यूनतम दो तथा अधिकतम चार पंक्तियों का योग विषयक स्लोगन प्रस्तुत करना होगा।
योग चित्रकला प्रतियोगिता के अंतर्गत 70×56 सेंटीमीटर आकार के चार्ट पेपर पर हाथ से निर्मित पोस्टर प्रस्तुत करना होगा।
योगासन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को अधिकतम एक मिनट की अवधि का योगासन प्रदर्शन वीडियो अपलोड करना होगा। यह प्रतियोगिता व्यक्तिगत श्रेणी में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹21,000, द्वितीय पुरस्कार ₹11,000, तृतीय पुरस्कार ₹5,100, चतुर्थ पुरस्कार ₹2,100 तथा पंचम पुरस्कार ₹1,100 निर्धारित किया गया है। इस प्रकार प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए कुल ₹40,300 तथा तीनों प्रतियोगिताओं हेतु कुल ₹1,20,900 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
विद्यालय, महाविद्यालय, युवा समूह, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA), गैर सरकारी संगठन (NGO) सहित समस्त जनसामान्य इन प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं।
प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की अंतिम तिथि 17 जून 2026 सायं 5:00 बजे निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आयुष विभाग के कवच पोर्टल https://kavach.upayush.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर योग को जन-जन तक पहुंचाने के इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें तथा स्वस्थ, सक्षम एवं समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में योगदान दें।
“योग अपनाएं – स्वस्थ रहें, सक्षम रहें, समृद्ध उत्तर प्रदेश बनाएं।”

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

शनिवार, 15 अगस्त 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp