

महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) उत्तर प्रदेश में लागू की जा रही नई ई-रजिस्ट्रेशन व्यवस्था के विरोध में दस्तावेज लेखकों ने जनपद के पांचों उपनिबंधक कार्यालय अकबरपुर,टांडा, जलालपुर, भीटी, आलापुर में दस्तावेज लेखक, लेखन कार्य से विरत होकर हड़ताल कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश प्रकट किया। दस्तावेज़ लेखक संघ अकबरपुर में मंगलवार को सांकेतिक हड़ताल कर अपनी नाराजगी जाहिर की हैं। संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अकबरपुर सदर के सब-रजिस्ट्रार अभिषेक सिंह को सौंपते हुए नई व्यवस्था पर सरकार द्वारा पुनर्विचार की मांग की हैं।
इस मौके पर संघ के अध्यक्ष घिर्राऊ लाल, अयोध्या मंडल संगठन मंत्री बृजेंद्र लाल श्रीवास्तव, मिथिलेश वर्मा, सुरेश, मयाराम यादव, गिरजा शंकर गुप्ता, देवेंद्र श्रीवास्तव, चिंतामणि वर्मा, दिलीप कुमार,विनोद तिवारी, राजेंद्र सेन, जगदम्बा धूरिया, राधेश्याम मिश्र, गोपाल जी मौर्य, श्रीराम राजभर,मंशा राम,रामनेवाज, कमलापति कमलेश कुमार स्टांप वेंडर कमलापति जायसवाल,जितेन्द्र कुमार,अतुल श्रीवास्तव,रमापति वर्मा,धनीराम, राजकुमार वर्मा व अधिवक्ता राम सिंह,सतीश श्रीवास्तव अभय श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कुमार सहित काफी लोग मौजूद रहे।


ई-रजिस्ट्रेशन व्यवस्था के विरोध में









