Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजकीय हवाई पट्टी पर आयोजित भव्य योग सत्र का मंत्री संजय निषाद ने किया शुभारंभ

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनपदभर में योगमय हुआ वातावरण, विभिन्न स्थलों पर हुए भव्य आयोजन

Advertisement Box

योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प–मंत्री संजय निषाद

जनपदभर में मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

अंबेडकर नगर 21 जून 2026।(आशा भारती नेटवर्क) केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समेकित जन–कल्याण एवं जन–जागरूकता अभियान (05 से 21 जून 2026 तक) के अंतर्गत 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय राजकीय हवाई पट्टी अकबरपुर अम्बेडकरनगर में मंत्री मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश संजय निषाद द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर भव्य योग सत्र का शुभारंभ किया। जिसमें मंत्री जी के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधु वर्मा, जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अकबरपुर श्रीमती प्रतीक्षा सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी, के अलावा उपाध्यक्ष बीजेपी मोनू सिंह सहित जन प्रतिनिधि गण, अधिकारी व नागरिकों द्वारा प्रतिभाग कर किया गया योगाभ्यास। इस अवसर पर कोलकाता में आयोजित योग कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का सजीव प्रसारण कर उद्बोधन को लोगों को सुनाया गया।
इस अवसर पर मत्स्य मंत्री ने माननीय प्रधानमंत्री जी को योग दिवस को वैश्विक मान्यता दिलाए जाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि योग हमें निरोग होना सिखाता है, शरीर में योग का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सरकारी एवं प्राइवेट विद्यालय में बच्चों को योग से जोड़ना चाहिए। बच्चे जब स्वस्थ रहेंगे तो वह अच्छी शिक्षा ग्रहण करेंगे और स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहना है तो रोजाना योग करना है इसके लिए 365 दिन योग करने का संकल्प लें।
राजकीय हवाई पट्टी पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में विकासखंड जहांगीरगंज के योग वैलनेस सेंटर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के योग साधक बच्चों द्वारा पावर योगा का भव्य प्रदर्शन किया किया गया।
इस इस अवसर पर योग सप्ताह के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के मध्य “Yoga for helthy ageing” थीम पर आयोजित हुई रंगोली पोस्टर, योगासन, आशु भाषण, स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को मत्स्य मंत्री जी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित एवं प्रेरित किया गया।
योग दिवस के अवसर पर  विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडे द्वारा ग्रामर्षि ग्रामोदय आश्रम पीजी कॉलेज सया भीटी, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद द्वारा श्रवण धाम में तथा नोडल अधिकारी प्रांजल यादव, सचिव सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग द्वारा एनटीपीसी में आयोजित योगाभ्यास सत्र में प्रतिभाग कर योग की महत्वता का संदेश दिया।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह की उपस्थिति में पुलिस लाइन अंबेडकर नगर तथा जिला कारागार, समस्त तहसील एवं विकासखंड मुख्यालयों, ग्राम पंचायतों, वार्डों, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानो, प्रतिष्ठानों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं आदि में भव्य योग सत्रों का आयोजन किया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

शनिवार, 08 अगस्त 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp