Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मार्टिन से लगी आग या रची गई मौत की साजिश? मामले में पति गिरफ्तार

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

परिजन बोले सभी आरोपियों की गिरफ्तारी तक नहीं मिलेगा न्याय

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
भीटी अंबेडकर नगर। जनपद के भीटी थाना क्षेत्र के रानी का पूरा (बढ़ई का पूरा) गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर हुई मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पति राम निहाल विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में अन्य नामजद आरोपियों की तलाश और विवेचना जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नसिरपुर बरवा निवासी 26 वर्षीय संगीता का विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व रानी का पूरा निवासी राम निहाल विश्वकर्मा से हुआ था। घटना की रात संगीता गंभीर रूप से झुलस गई थीं। ससुराल पक्ष का कहना है कि मच्छरों से बचाव के लिए जलाई गई मार्टिन (मच्छर भगाने वाली कॉयल) से आग लगने के कारण वह झुलस गईं। उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीटी, फिर जिला अस्पताल और बाद में लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।

मृतका के पिता गोरेलाल विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री को विवाह के बाद से दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। उनका आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर घटना को हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया। उनकी तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी पति राम निहाल विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी भीटी से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। वहीं, क्षेत्राधिकारी भीटी ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

मृतका के पिता गोरेलाल विश्वकर्मा का कहना है कि घटना के दिन पुलिस ने उन्हें बताया था कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें जेल भेज दिया जाएगा, लेकिन बाद में पुलिस ने कहा कि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। उनका आरोप है कि करीब एक माह बाद केवल पति की गिरफ्तारी हुई है, जबकि मुकदमे में नामजद अन्य आरोपी अब भी खुले घूम रहे हैं। उन्होंने सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि जब तक सभी नामजद आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उनके परिवार को न्याय नहीं मिलेगा।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

शनिवार, 15 अगस्त 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp