Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने साधन सहकारी समिति औरंग नगर का किया निरीक्षण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 30 जून 2026।(आशा भारती नेटवर्क) कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जी द्वारा जनपद में भ्रमण किया गया तथा साधन सहकारी समिति, औरंगनगर का निरीक्षण किया गया। समिति के निरीक्षण के समय 03 किसानो द्वारा निर्धारित मूल्य पर यूरिया क्रय करते हुये पाया गया। मा० मंत्री जी द्वारा वितरण रजिस्टर में उपलब्ध किसान रामचेत बरामदपुर लोहरा, फूलचन्द्र सुभाखरपुर, हरीप्रसाद इमामपुर दल्हना, राम जगत सुभाखरपुर, अनिल कुमार सुभाखरपुर एवं भीष्म द्विवेदी, औरंग नगर से फोन पर वार्ता कर फीडबैक प्राप्त किया गया। कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं तथा खाद व बीज की गहन समीक्षा की गयी। समीक्षा में पाया गया कि जनपद में यूरिया 913, डी०ए०पी० 262, एन0पी0के0 269 एवं एस०एस०पी० 838 बिकी केन्द्रों पर उपलब्ध है और माह जून तक यूरिया के कमिक लक्ष्य 7135 मी०टन के सापेक्ष 28814 मी०टन, डी०ए०पी० के लक्ष्य 2650 मी०टन के सापेक्ष 6034 मी०टन, एन०पी०के० के लक्ष्य 484 मी०टन के सापेक्ष 3775 मी०टन, एस०एस०पी० के लक्ष्य 3427 मी०टन के सापेक्ष 17342 मी०टन एवं एम०ओ०पी० के लक्ष्य 296 मी०टन के सापेक्ष 154 मी०टन की उपलब्धता हुई है, जिसमें से वितरण के उपरान्त वर्तमान में सहकारिता एवं निजी क्षेत्र में संयुक्त रुप से यूरिया 22628 मी०टन, डी०ए०पी० 3961 मी०टन, एन०पी०के० 3062 मी०टन, एस०एस०पी० 15044 मी०टन एवं एम०ओ०पी० 119 मी०टन उपलब्ध है। जनपद में यूरिया व फास्फेटिक उर्वरको की पर्याप्त उपलब्धता है। उर्वरक प्राप्त करने के लिये फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है।

जनपद में धान 1050.46 कुं०, उर्द 9.80 कुं०, अरहर 140 कुं० एवं ऊँचा 393.68 कुं० बीजों का वितरण कृषको में किया गया। इसी प्रकार श्री अन्न 3870 पैकेट, दलहन 950 पैकेट, तिलहन 28 पैकेट मिनीकिट के प्राप्त हुये थे जिसमें से श्री अन्न 2525 पैकेट, दलहन 391 पैकेट, तिलहन 28 पैकेट मिनीकिट का वितरण कृषको में किया गया है। किसान भाईयो से अपील है कि वर्षा कम होने की भविष्यवाणी को दृष्टिगत रखते हुये धान की खेती को कम करते हुये मोटे अनाज की और दलहनी फसलों की खेती करे।

उर्वरक से सम्बन्धित किसी भी प्रकार के समस्या के लिये जनपद में कार्यालय जिला कृषि अधिकारी, अम्बेडकरनगर में उर्वरक कंट्रोल रुम स्थापित है जिसका नम्बर 9455485475 है। जनपद के कृषक उर्वरकों के सम्बन्ध में उक्त हेल्प लाइन नम्बर पर सम्पर्क कर उर्वरकों के सम्बन्ध में अपनी शिकायत दर्ज कराकर समाधान प्राप्त कर सकते है।

जिला कृषि अधिकारी,

अम्बेडकरनगर।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

मंगलवार, 30 जून 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp