Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिलाधिकारी ने राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास, नाउसांडा का किया औचक निरीक्षण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 02 जुलाई 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने विकास खंड टांडा स्थित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास, नाउसांडा का औचक निरीक्षण कर छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्रावास में आवासित छात्रों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही आवास, भोजन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा व्यवस्थाओं की गुणवत्ता का आकलन किया। उन्होंने छात्रों की भोजन व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित ‘प्रेरणा कैंटीन’ को शीघ्र प्रारंभ कराए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही छात्रावास की सभी व्यवस्थाओं को शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर बनाए रखने तथा छात्रों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी तथा संबंधित छात्रावास अधीक्षक उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

शुक्रवार, 03 जुलाई 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp