Written by
Asha Bharti News

अंतिम तिथि 04 अगस्त मध्य रात्रि तक अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

अंबेडकर नगर 15 जुलाई,2026। (आशा भारती नेटवर्क) प्रधानाचार्य राजकीय आई०टी०आई० टाण्डा अश्वनी कुमार ने बताया कि राजकीय आईटीआई टांडा के विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश हेतु आनलाईन आवेदन की सुविधा दिनांक 11.07.2026 से 04.08.2026 मध्य रात्रि 12.00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। आनलाइन आवेदन करने के लिए किसी भी साइबर कैफै अथवा जन सेवा केन्द्र से कराया जा सकता है। जिसकी बेबसाइट http//www.scvtup.in है। आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी / सुझाव के लिए कार्यालय प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान टाण्डा अम्बेडकर नगर से किसी भी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है।











