Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

20 दिन की भूख हड़ताल के बाद सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, अस्पताल पहुंचाया; जंतर-मंतर पर हलचल

Author Image
Written by
Asha Bharti News

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट के आदेश पर जलवायु कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद् सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से उठा लिया और अस्पताल में भर्ती कराया।

Advertisement Box

उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के मद्देनजर शनिवार तड़के जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने कहा कि वांगचुक को आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए यह कार्रवाई की गई।

पुलिस कार्रवाई के दौरान हुआ हंगामा

पुलिस के मुताबिक हाई कोर्ट के आदेश का पालन करते समय कुछ प्रदर्शनकारियों ने कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया, जिससे कुछ देर के लिए हल्का हंगामा हुआ।

हालांकि पुलिस ने अधिकतम संयम बरतते हुए पूरी कार्रवाई सुरक्षित ढंग से पूरी की। पुलिस ने जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से भी जल्द से जल्द शांतिपूर्वक धरनास्थल खाली करने की अपील की।

20 दिनों से अनशन पर थे वांगचुक

गौरतलब है कि सोनम वांगचुक 28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थे। शुक्रवार को जारी मेडिकल बुलेटिन में उनका करीब नौ किलोग्राम वजन घटकर 56.55 किलोग्राम रहने की जानकारी दी गई थी।

चिकित्सकों ने लंबे उपवास के कारण उनकी बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताई थी।

हाई कोर्ट के निर्देश पर अस्पताल में भर्ती

दिल्ली हाई कोर्ट ने सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शनिवार तड़के पुलिस उन्हें जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उनका इलाज जारी है।

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविरों मे पांचों विधानसभा क्षेत्रों में प्राप्त हुए कुल 8,050 प्रपत्र
आज फोकस में

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविरों मे पांचों विधानसभा क्षेत्रों में प्राप्त हुए कुल 8,050 प्रपत्र

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर का एसडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण
आज फोकस में

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर का एसडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों की साफ-सफाई हेतु 25 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश
आज फोकस में

जिलाधिकारी ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों की साफ-सफाई हेतु 25 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश

गोरखपुर–फैजाबाद खण्ड शिक्षक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, जनपद में 80.46 प्रतिशत मतदान
आज फोकस में

गोरखपुर–फैजाबाद खण्ड शिक्षक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, जनपद में 80.46 प्रतिशत मतदान

27 अक्टूबर को विधान सभा आलापुर व 30 अक्टूबर को टांडा में आयोजित होगा विधान सभा स्तरीय रोजगार मेला
आज फोकस में

27 अक्टूबर को विधान सभा आलापुर व 30 अक्टूबर को टांडा में आयोजित होगा विधान सभा स्तरीय रोजगार मेला

चहोड़ा घाट पर सैकड़ों दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, मां की विदाई पर गमगीन हुए श्रद्धालु; मुस्तैद रहा प्रशासन*
आज फोकस में

चहोड़ा घाट पर सैकड़ों दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, मां की विदाई पर गमगीन हुए श्रद्धालु; मुस्तैद रहा प्रशासन*

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

रविवार, 25 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp