Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महिलाओं के साथ टप्पे बाजी करने वाले गिरोह चढ़े पुलिस के हत्थे

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

राजेश प्रताप सिंह क्राइम रिपोर्टर 
अंबेडकर नगर।
थाना को0 अकबरपुर पुलिस टीम द्वारा अन्तर्जनपदीय शातिर टप्पेबाज गिरोह का पर्दाफाश किया गया है और 11 अभियुक्तों पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Advertisement Box

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से ₹47,100 नगद एवं सोने-चाँदी के जेवरात बरामद हुए हैं, अम्बेडकरनगर व गोरखपुर की कई टप्पेबाजी/चोरी की घटनाओं का खुलासा किया हैं। अकबरपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
बता देंकि 26 जुलाई को उ0नि0 अमरनाथ यादव मय पुलिस टीम थाना क्षेत्र में अपराधियों की तलाश, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं हाल के दिनों में जनपद एवं आसपास के क्षेत्रों में हुई टप्पेबाजी/चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु भ्रमणशील थे। इसी दौरान तहसील तिराहा के पास एक विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि शिवबाबा मंदिर स्थित मंच के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी के माल एवं नकदी के बंटवारे की बात कर रहे हैं तथा किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। उ0नि0 शैलेन्द्र चौधरी, म0उ0नि0 प्रियांशू भट्ट एवं अन्य पुलिस कर्मियों के साथ संयुक्त रूप से शिवबाबा मंदिर परिसर में घेराबंदी कर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने मौके से 11 अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से ₹47,100 नगद तथा सोने एवं चाँदी के जेवरात बरामद हुए। बरामद सामान को नियमानुसार कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे एक अन्तर्जनपदीय संगठित टप्पेबाज/चोर गिरोह के सदस्य हैं तथा जनपद अम्बेडकरनगर के थाना अकबरपुर, जलालपुर, कटका, महरुआ, मालीपुर एवं अहिरौली सहित जनपद गोरखपुर के थाना शाहपुर क्षेत्र में टप्पेबाजी/चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। अभियुक्त चोरी के बाद नगदी एवं जेवरात का आपस में बंटवारा कर अन्य स्थानों पर जाकर पुनः ऐसी घटनाएं करते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध दर्ज अभियोगों एवं बरामदगी के आधार पर कई लंबित टप्पेबाजी/चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण हुआ है। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. कुंदन मल्हार पुत्र विनोद मल्हार निवासी चकई, थाना चकई, जनपद जमुई (बिहार)
2. किशन मल्हार पुत्र राजेन्द्र मल्हार निवासी कमसोती, थाना चालकुशा, जनपद हजारीबाग (झारखंड)
3. सोहिल कुमार मल्हार पुत्र मनोज कुमार मल्हार निवासी नागबसोत, थाना बरही, जनपद हजारीबाग (झारखंड)
4. शिवा मल्हार पुत्र पप्पू मल्हार निवासी मैहर, थाना मैहर, जनपद सतना (मध्यप्रदेश)
5. पंकज कुमार मल्हार पुत्र स्व. अरविन्द मल्हार निवासी गोलगो, थाना विष्णुगढ़, जनपद हजारीबाग (झारखंड)
6. भीम मल्हार पुत्र विजय मल्हार निवासी टाटी झरिया, थाना टाटी झरिया, जनपद हजारीबाग (झारखंड)
7. चरखी देवी उर्फ विभा पत्नी किशोर निवासी लाठिया, थाना बरही, जनपद हजारीबाग (झारखंड)
8. कंचन देवी पत्नी भीम मल्हार निवासी सदौरा, थाना टाटी झरिया, जनपद हजारीबाग (झारखंड)
9. घंघरी देवी पत्नी जितेन्द्र मल्हार निवासी पटोरा, थाना देवरी, जनपद गिरिडीह (झारखंड)
10. अंजू देवी पत्नी कुंदन निवासी पटोरा, थाना देवरी, जनपद गिरिडीह (झारखंड)
11. जिह्वा देवी पत्नी जितेन्द्र मल्हार निवासी चितौरा, थाना देवरी, जनपद गिरिडीह (झारखंड)

आपराधिक इतिहास-
गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध निम्नलिखित अभियोग पंजीकृत हैं।—
1. मु0अ0सं0 444/2026,धारा 318(4)/317(2)/3(5) बीएनएस, थाना कोतवाली अकबरपुर,जनपद अम्बेडकरनगर।
2. मु0अ0सं0 382/2026, धारा 305/331(4)/317(2)/3(5) बीएनएस, थाना कोतवाली अकबरपुर, जनपद अम्बेडकरनगर।
3. मु0अ0सं0 39/2026, धारा 305/331(4)/317(2)/3(5) बीएनएस, थाना अहिरौली, जनपद अम्बेडकरनगर।
4. मु0अ0सं0 11/2026, धारा 303(2)/317(2)/3(5) बीएनएस, थाना कटका, जनपद अम्बेडकरनगर।
5. मु0अ0सं0 28/2026, धारा 303(2)/317(2)/3(5) बीएनएस, थाना जैतपुर, जनपद अम्बेडकरनगर।
6. मु0अ0सं0 180/2026, धारा 318(4)/319(2)/317(2)/3(5) बीएनएस, थाना जलालपुर, जनपद अम्बेडकरनगर।
7. मु0अ0सं0 329/2026, धारा 303(2)/317(2)/3(5) बीएनएस, थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर।
8. मु0अ0सं0 20/2026, धारा 303(2)/317(2)/3(5) बीएनएस, थाना मालीपुर, जनपद अम्बेडकरनगर।
9. मु0अ0सं0 18/2026, धारा 305/317(2)/3(5) बीएनएस, थाना अहिरौली, जनपद अम्बेडकरनगर।
10. मु0अ0सं0 08/2026, धारा 305/317(2)/3(5) बीएनएस, थाना मालीपुर, जनपद अम्बेडकरनगर।
11. मु0अ0सं0 50/2026, धारा 303(2)/317(2)/3(5) बीएनएस, थाना महरुआ, जनपद अम्बेडकरनगर।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

रविवार, 26 जुलाई 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp