Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 27 जुलाई 2026। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को संचारी रोगों की रोकथाम, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक करने हेतु विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अभियान के तहत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहितीपुर में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को संचारी रोगों की रोकथाम एवं बचाव हेतु जागरूकता शपथ दिलाई गई। राजकीय हाईस्कूल अशरफपुर बरवा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इसी क्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीटी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तेंदुआ कला, राजकीय बालिका हाईस्कूल कहारा सुलेमपुर, राजकीय बालिका हाईस्कूल फरीदपुर कुतुब (टांडा), राजकीय बालिका हाईस्कूल रतना भियांव तथा राजकीय बालिका हाईस्कूल अहिरौली रानी मऊ में जागरूकता कार्यक्रम, शपथ ग्रहण, अंत्याक्षरी एवं संवादात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। छात्राओं को संचारी रोगों के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय, स्वच्छता का महत्व तथा मच्छरजनित एवं जलजनित रोगों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इसके अतिरिक्त रामबाबा विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रामबाबा तथा रामनाथ परमात्मा प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पतौना आदि में भी संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत शपथ ग्रहण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 27 जुलाई 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp