Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिलाधिकारी के निर्देश पर गोविंद साहब में आयोजित हुई ग्राम चौपाल

Author Image
Written by
Asha Bharti News

👉🏻जनता की समस्याओं का मौके पर किया गया त्वरित निस्तारण

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 06 अगस्त 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जनता को शासन की योजनाओं का त्वरित लाभ उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देशानुसार विकासखंड रामनगर स्थित गोविंद साहब में उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।
ग्राम चौपाल में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रंजीत सिंह, जिला विकास अधिकारी श्रीमती सविता सिंह, तहसीलदार आलापुर सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को एक एक करके गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा अनेक शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया।
चौपाल के दौरान जल निकासी से संबंधित शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सफाई कर्मियों की टीम को मौके पर भेजा गया, जिसके माध्यम से समस्या का त्वरित समाधान कराया गया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना एवं शौचालय निर्माण से संबंधित शिकायतों पर पात्र लाभार्थियों को आवास सर्वे सूची में सम्मिलित होने के संबंध में अवगत कराया गया। साथ ही शौचालय योजना के इच्छुक आवेदकों के ऑनलाइन आवेदन ग्राम पंचायत सचिव द्वारा तत्काल कराए गए। इस अवसर पर चकमार्ग, नाली आदि से संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 06 अगस्त 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp