Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खाद्य कारोबारियों पर लगा तेरह लाख सत्रह हजार का जुर्माना

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अम्बेडकर नगर
अधोमानक/मिथ्याछाप/वाह्य तत्वयुक्त खाद्य पदार्थों की बिक्री कर खाद्य कारोबार संचालित करने वाले खाद्य कारोबारकर्ताओं पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अम्बेडकरनगर, श्रीमती ज्योत्स्ना बन्धु के न्यायालय द्वारा विचाराधीन 44 वादों को निर्णीत करते हुए रू0 1317000 (तेरह लाख सत्रह हजार) का अर्थदण्ड सम्बन्धित विक्रेताओं पर अधिरोपित किया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा उक्त नमूने विगत माह में जनपद में विभिन्न प्रतिष्ठानों से संग्रहित कर जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को भेजे गये थे। खाद्य विश्लेषक की जांच रिपोर्ट में नमूने अधोमानक/मिथ्याछाप/वाह्य तत्वयुक्त पाये जाने पर सम्बन्धित विक्रेताओं के विरुद्ध अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अम्बेडकरनगर के न्यायालय में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत परिवाद पत्र पंजीकृत कराया गया था। न्यायालय द्वारा परीक्षण के उपरान्त उक्त समस्त प्रकरणों में खाद्य कारोबारकर्ताओं को दोष सिद्ध पाते हुए उनके ऊपर अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया जिसका विवरण इस प्रकार हैः-
1. मिथ्याछाप नमकीन विक्रय करने के आरोप में विक्रेता जियाउल्लाह पुत्र रमजान, स्थित पटेलनगर अकबरपुर, अम्बेडकरनगर पर रू0 30000 का अर्थदण्ड।
2. अधोमानक छेना मिठाई विक्रय करने के आरोप में विक्रेता शम्भूलाल पुत्र स्व0 रामराज, स्थित ढोलबजवा आलापुर, अम्बेडकरनगर पर रू0 22000 का अर्थदण्ड।
3. अधोमानक सरसों तेल विक्रय करने के आरोप में विक्रेता अशोक कुमार पुत्र मेवालाल (अशोक किराना ट्रेडर्स), स्थित पटेलनगर, अकबरपुर, अम्बेडकरनगर पर रू0 55000 का अर्थदण्ड।
4. अधोमानक पनीर विक्रय करने के आरोप में विक्रेता सुभाष प्रजापति पुत्र स्व0 चक्रधारी (सत्यम डेयरी), स्थित पटेलनगर अकबरपुर, अम्बेडकरनगर पर रू0 30000 का अर्थदण्ड।
5. अधोमानक मिश्रित दूध विक्रय करने के आरोप में विक्रेता अतुल कुमार पुत्र नन्द कुमार (राहुल डेयरी), स्थित बसखारी रोड औलियापुर अकबरपुर, अम्बेडकरनगर पर रू0 30000 का अर्थदण्ड।
6. अधोमानक मिश्रित दूध विक्रय करने के आरोप में विक्रेता रामसगुन वर्मा पुत्र स्व0 रामअवध वर्मा, स्थित जमुनीपुर इल्तिफातगंज रोड, अम्बेडकरनगर पर रू0 35000 का अर्थदण्ड।
7. अधोमानक खोया विक्रय करने के अरोप में मालिक आनन्द पटेल पुत्र आशाराम वर्मा, स्थित बसखारी, अम्बेडकरनगर पर रू0 35000 का अर्थदण्ड तथा विक्रेता गुलाबचन्द पुत्र सभाजीत वर्मा पर रू0 8000 का अर्थदण्ड।
8. अधोमानक खोया विक्रय करने के आरोप में विक्रेता रमेश कुमार यादव पुत्र स्व0 लाल बहादुर यादव (प्रो0 यादव स्वीट्स), स्थित मरैला जेल अकबरपुर, अम्बेडकरनगर पर रू0 35000 का अर्थदण्ड।
9. वाह्य तत्वयुक्त पेड़ा विक्रय करने के आरोप में विक्रेता अनूप कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 फागूलाल गुप्ता स्थित पटेलनगर अकबरपुर, अम्बेडकरनगर पर रू0 25000 का अर्थदण्ड।
10. अधोमानक गाय का दूध विक्रय करने के आरोप में विक्रेता अंगिरा प्रसाद यादव पुत्र देवी प्रसाद यादव, स्थित कसेरूआ अकबरपुर, अम्बेडकरनगर पर रू0 35000 का अर्थदण्ड का अर्थदण्ड।
11. अधोमानक मिश्रित दूध विक्रय करने के आरोप में विक्रेता अवधेश यादव पुत्र बाबूराम यादव, स्थित टाण्डा रोड बसखारी, अम्बेडकरनगर पर रू0 35000 का अर्थदण्ड अर्थदण्ड।
12. अधोमानक मिश्रित दूध विक्रय करने के आरोप में विक्रेता अतुल कुमार पुत्र नन्द कुमार (राहुल डेयरी), स्थित बसखारी रोड औलियापुर, अकबरपुर, अम्बेडकरनगर पर रू0 28000 का अर्थदण्ड।
13. मिथ्याछाप बेसन लड्डू विक्रय करने के आरोप में विक्रेता सुबोध यादव पुत्र दीपू यादव, स्थित बैरमपुर बरवां अकबरपुर, अम्बेडकरनगर पर रू0 25000 का अर्थदण्ड।
14. बिना खाद्य पंजीकरण प्राप्त किये खाद्य कारोबार करने के आरोप में विक्रेता मुन्ना फेराक प्रजापति पुत्र फेराक प्रजापति उर्फ फेरई, स्थित जियापुर, टाण्डा, अम्बेडकरनगर पर रू0 5000 का अर्थदण्ड।
15. मिस्लीडिंग टू कन्ज्यूमर बादाम शेक विक्रय करने के आरोप में विक्रेता पूरनमल जाट पुत्र शंकर लाल जाट, स्थित नई सड़क शहजादपुर, अम्बेडकरनगर पर रू0 5000 का अर्थदण्ड तथा मालिक मोनू सुधार पुत्र किशन लाल पर रू0 40000 का अर्थदण्ड।
16. अधोमानक बर्फी विक्रय करने के आरोप में विक्रेता शम्भूलाल पुत्र स्व0 रामराज, स्थित ढोलबजवा बाजार, आलापुर अम्बेडकरनगर पर रू0 30000 का अर्थदण्ड।
17. अधोमानक बनीला आइसक्रीम विक्रय करने के आरोप में विक्रेता विनोद कुमार पुत्र स्व0 घनश्याम गुप्ता (श्री बालाजी आइसक्रीम), स्थित गोपालपुर अहिरौली, अम्बेडकरनगर पर रू0 16000 का अर्थदण्ड।
18. अधोमानक राजभोग आइसक्रीम विक्रय करने के आरोप में विक्रेता प्रभुलाल पुत्र मांगू (महावीर मोबाइल आइसक्रीम शाप), स्थित कोड़रा बाग अकबरपुर, अम्बेडकरनगर पर रू0 5000 का अर्थदण्ड तथा मालिक शांतिलाल गाडरी पुत्र देवीलाल गाडरी पर रू0 25000 का अर्थदण्ड।
19. अधोमानक मिश्रित दूध विक्रय करने के आरोप में विक्रेता अनूप तिवारी पुत्र स्व0 ओम प्रकाश प्रो0 आन्वी दुग्ध डेयरी स्थित खालीसपुर मालीपुर, अम्बेडकरनगर पर रू0 22000 का अर्थदण्ड।
20. अधोमानक सोनपापड़ी विक्रय करने के आरोप में मालिक सुरेश कुमार पुत्र राम नरेश गुप्ता (प्रो0 मां वैष्णो देवी टेªडर्स), स्थित महरूआ, अम्बेडकरनगर पर रू0 15000 का अर्थदण्ड तथा विक्रेता सरोज गुप्ता पत्नी सुरेश कुमार पर रू0 3000 का अर्थदण्ड।
21. वाह्य तत्वयुक्त कलाकन्द विक्रय करने के आरोप में विक्रेता पवन कुमार पुत्र साबूलाल, स्थित नई बाजार हंसवर रोड बसखारी, अम्बेडकरनगर पर रू0 22000 का अर्थदण्ड।
22. बिना खाद्य पंजीकरण प्राप्त किये खाद्य कारोबार करने के आरोप में विक्रेता आनन्द कुमार जायसवाल पुत्र स्व0 चन्द्रभूषण जायसवाल, स्थित सिपाह रोड रामनगर, अम्बेडकरनगर पर रू0 40000 का अर्थदण्ड।
23. मिथ्याछाप नमकीन विक्रय करने के आरोप में विक्रेता दीपचन्द जायसवाल पुत्र स्व0 श्रीराम जायसवाल प्रो0 दीपचन्द नमकीन भण्डार, स्थित रामगढ़ रोड फरीदपुर जलालपुर, अम्बेडकरनगर पर रू0 45000 का अर्थदण्ड।
24. अधोमानक सरसों तेल विक्रय करने के आरोप में विक्रेता सुग्रीम कुमार पुत्र राम बचन, स्थित अछती बाजार, अम्बेडकरनगर पर रू0 35000 का अर्थदण्ड।
25. अधोमानक हल्दी पाउडर विक्रय करने के आरोप में विक्रेता मो0 शरीफ पुत्र स्व0 मो0 युनुस (प्रो0 अनमोल टेªडर्स), स्थित सम्मनपुर बाजार, अम्बेडकरनगर पर रू0 35000 का अर्थदण्ड।
26. अधोमानक भैंस का दूध विक्रय करने के आरोप में विक्रेता जितेन्द्र कुमार पुत्र यदुनाथ, स्थित खालीसपुर मालीपुर, अम्बेडकरनगर पर रू0 25000 का अर्थदण्ड।
27. अधोमानक मिश्रित दूध विक्रय करने के आरोप में विक्रेता गौरव उर्फ जुगुल यादव पुत्र सन्तराम, स्थित चिन्तौरा चैराहा टाण्डा, अम्बेडकरनगर पर रू0 35000 का अर्थदण्ड।
28. अधोमानक रिफाइण्ड मूंगफली तेल विक्रय करने के आरोप में विक्रेता मामूर अहमद पुत्र सऊद अहमद स्थित कटोखर, अम्बेडकरनगर पर रू0 30000 का अर्थदण्ड।
29. अधोमानक पनीर विक्रय करने के आरोप में विक्रेता दूधनाथ यादव पुत्र देवदत्त यादव (प्रो0 अवध डेयरी), स्थित पूराबदलही, अम्बेडकरनगर पर रू0 30000 का अर्थदण्ड।
30. बिना खाद्य पंजीकरण प्राप्त किये खाद्य कारोबार करने के आरोप में विक्रेता राधेश्याम वर्मा पुत्र उमाशंकर, स्थित खैरा, टाण्डा, अम्बेडकरनगर पर रू0 22000 का अर्थदण्ड।
31. विनियमों का उल्लंघनयुक्त बूंदी विक्रय करने के आरोप में विक्रेता नरेन्द्र कुमार पुत्र मयाराम, स्थित गुवांव टाण्डा, अम्बेडकरनगर पर रू0 20000 का अर्थदण्ड।
32. वाह्य तत्वयुक्त बर्फी विक्रय करने के आरोप में विक्रेता रवीन्द्र कुमार गुप्ता पुत्र परशुराम गुप्ता (डायमण्ड स्वीट्स), स्थित बस स्टाप अकबरपुर, अम्बेडकरनगर पर रू0 20000 का अर्थदण्ड।
33. अधोमानक कुल्फी विक्रय करने के आरोप में विक्रेता राजू जाट पुत्र हीरालाल जाट (भैरूनाथ आइसक्रीम), स्थित महरूआ, अम्बेडकरनगर पर रू0 23000 का अर्थदण्ड।
34. अधोमानक कुल्फी विक्रय करने के आरोप में विक्रेता सुरेश कुमार लोहार पुत्र स्व0 मोहनलाल, स्थित देवरिया बाजार, अम्बेडकरनगर पर रू0 25000 का अर्थदण्ड।
35. अधोमानक मिश्रित दूध विक्रय करने के आरोप में विक्रेता प्रवीन कुमार यादव पुत्र राम मूरत यादव, स्थित छज्जापुर टाण्डा, अम्बेडकरनगर पर रू0 35000 का अर्थदण्ड।
36. अधोमानक बेसन लड्डू विक्रय करने के आरोप में विक्रेता प्रदीप कुमार पुत्र दयाशंकर, स्थित कुर्की बाजार, अम्बेडकरनगर पर रू0 5000 का अर्थदण्ड तथा मालिक अशोक कुमार पुत्र दयाशंकर पर रू0 28000 का अर्थदण्ड।
37. अधोमानक काली मिर्च विक्रय करने के आरोप में विक्रेता किशन शुक्ला पुत्र नरसिंह नारायण शुक्ला (प्रो0 ध्रुव प्रोविजन स्टोर), स्थित महानगर कालोनी अकबरपुर, अम्बेडकरनगर पर रू0 35000 का अर्थदण्ड।
38. अधोमानक पनीर विक्रय करने के आरोप में विक्रेता अजय कुमार पुत्र हरीराम (प्रो0 नन्द डेयरी), स्थित अयोध्या रोड मीरानपुर अकबरपुर, अम्बेडकरनगर पर रू0 28000 का अर्थदण्ड।
39. मिथ्याछाप नमकीन विक्रय करने के आरोप में विक्रेता संजय कुमार पुत्र शीतला प्रसाद स्थित हसनपुर केदारनगर, अम्बेडकरनगर पर रू0 30000 का अर्थदण्ड।
40. अधोमानक खोया विक्रय करने के आरोप में विक्रेता अजय कुमार पुत्र हरीराम (प्रो0 नन्द डेयरी), स्थित अयोध्या रोड मीरानपुर अकबरपुर, अम्बेडकरनगर पर रू0 25000 का अर्थदण्ड।
41. अधोमानक किशमिश विक्रय करने के आरोप में विक्रेता शमशीर खान पुत्र मो0 वसीम खान (प्रो0 खान टेªडर्स), स्थित खेतापुर टाण्डा, अम्बेडकरनगर पर रू0 35000 का अर्थदण्ड।
42. अधोमानक गाय का दूध विक्रय करने के आरोप में विक्रेता रामधनी यादव पुत्र स्व0 महादेव स्थित महादेवा घाट के पास टाण्डा, अम्बेडकरनगर पर रू0 35000 का अर्थदण्ड।
43. अधोमानक छेना मिठाई विक्रय करने के आरोप में विक्रेता संतोष पुत्र राम औतार (प्रो0 संतोष स्वीटस फास्ट फूड बेकर्स), स्थित बरियावन बाजार, अम्बेडकरनगर पर रू0 30000 का अर्थदण्ड।
44. अधोमानक मिश्रित दूध विक्रय करने के आरोप में विक्रेता प्रदीप पुत्र मुन्नीलाल, स्थित कुर्की बाजार अम्बेडकरनगर पर रू0 5000 तथा मालिक मुन्नीलाल पुत्र स्व0 रामबली पर रू0 25000 का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है।
(श्रवण कुमार त्रिपाठी)
सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
अम्बेडकरनगर।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 11 अगस्त 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp