Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डॉक्टर्स इलेवन ने बेसिक टीचर्स इलेवन को 21 रन से हराया

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) आराध्या फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित सड़क सुरक्षा सद्भावना कप में डॉक्टर्स इलेवन ने बेसिक टीचर्स इलेवन अम्बेडकरनगर को 21 रन से हराया। जे एस आर क्रिकेट एकेडमी अकबरपुर के मैदान पर खेले गये इस मैच में डॉक्टर्स इलेवन के कप्तान डॉ जी डी वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 16ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनायें ।डॉक्टर्स इलेवन ने पावरप्ले के 4 ओवरों में अच्छी संतुलित शुरुआत करते हुए दो विकेट खोकर 39 रन बनायें डॉ अभिनीत ने जिम्मेदारी से खेलते हुए सर्वाधिक 26 रन,डॉ अनीश 15, अभिषेक 15 ,आमोद ने 10 रनों का योगदान दिया। बेसिक टीचर्स इलेवन के गेंदबाजों ने मध्यम क्रम के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करते हुए न सिर्फ तेज गति से बन रहे रनों के प्रवाह को रोका बल्कि नियमित अंतराल पर विकेट भी लियें कमलेश,शुभम 3-3 और भारत को 2 विकेट मिला। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए बेसिक टीचर्स इलेवन अम्बेडकरनगर की पूरी टीम 15.3 ओवर में 95 रनों पर सिमट गई। टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए 7 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए थे। यहां से डॉक्टर इलेवन के आलराउंडर खिलाड़ी डॉ आमोद ने पहले ही ओवर में दो कीमती विकेट लेकर अपने टीम को मैच में वापसी करवाई डॉक्टर अनीश की आग उगलती धारदार तेज गेंदबाजी के सामने विपक्षी टीम का मध्यम क्रम धराशाई हो गया और पूरी टीम 95 रनों पर सिमट गई।अनीश ने 3.3 ओवर में मात्र 9रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। आमोद ने दो विकेट लिए। बेसिक टीचर्स इलेवन के लिए दिव्यांश 27 और शुभम ने 26 रनों की साहसिक संघर्षपूर्ण पारी खेली लेकिन उनकी यह पारी भी टीम को जीत न दिला सकी । मैच के मुख्य अतिथि डॉक्टर जे के वर्मा मानसिक रोग विशेषज्ञ अकबरपुर रहे। उन्होंने कहा जीत और हार खेल का एक हिस्सा है । हार से हमें आगे बढ़ने की सीख मिलती है। इस प्रकार के लगातार खेल आयोजन से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा यातायात के नियमों का पालन करने में मदद मिलेगी। आराध्या फाउंडेशन के द्वारा आयोजित खेल के जरिए सड़क सुरक्षा यातायात के नियमों का पालन करने के लिए सभी लोगों को लगातार प्रेरित किया जा रहा है।प्लेयर ऑफ द मैच मैच डॉक्टर आमोद ,बेस्ट बल्लेबाज डॉ अभिनीत यादव, बेस्ट गेंदबाज डॉक्टर अनीश तथा बेस्ट फील्डर का पुरस्कार दिव्यांश को मिला मैच में अम्पायर कमेंटेटर की भूमिका में अजय श्रीवास्तव, डॉक्टर एस एम बाकिर , स्कोर विक्रम सिंह, मुकेश रहे।   इस अवसर पर विवेक मणि सिंह,डॉक्टर प्रवेश वर्मा, डॉ साजन देव, ,डॉ विमल, डॉ सौरभ, अभिषेक, नवीन, चन्द्रपाल, चुनमुन,शुभम, अमित, धनजीत, राधे, सहित सभी खेल प्रेमी मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp