Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में अम्बेडकरनगर का शानदार प्रदर्शन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

विकास कार्यक्रमों में तीसरा एवं राजस्व कार्यक्रमों में आठवां स्थान हासिल कर समग्र रैंकिंग में प्रदेश में चौथे पायदान पर पहुंचा जनपद

 

अंबेडकर नगर 10 अगस्त 2026।(आशा भारती नेटवर्क) विकास एवं सुशासन के क्षेत्र में जनपद ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विकास कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति के आधार पर जनपद ने प्रदेश में तीसरा स्थान तथा राजस्व कार्यक्रमों की रैंकिंग में आठवां स्थान प्राप्त किया है। दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के परिणामस्वरूप जनपद अम्बेडकरनगर ने समग्र रूप से प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है।
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जनपद की यह उपलब्धि विकास योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, विभागीय अधिकारियों के समन्वित प्रयास, योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन तथा शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू किए जाने का परिणाम है।
उल्लेखनीय है कि जनपद अम्बेडकरनगर मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में लगातार टॉप-5 जनपदों में अपनी मजबूत स्थिति बनाए हुए है। यह उपलब्धि जनपद में विकास कार्यक्रमों एवं राजस्व संबंधी कार्यों की नियमित समीक्षा, बेहतर अनुश्रवण तथा परिणामपरक कार्यप्रणाली को दर्शाती है।
जिलाधिकारी सुश्री ईशा प्रिया के मार्गदर्शन में जनपद में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राजस्व कार्यक्रमों की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। विभागीय अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति, योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन तथा जनसामान्य को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों की प्रगति की निरंतर निगरानी एवं गहन समीक्षा की जा रही है। अपेक्षित प्रगति से पीछे रहने वाले बिंदुओं को चिन्हित कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार एवं तेजी लाने के निर्देश दिए जाते हैं। इसी परिणामपरक एवं उत्तरदायी कार्यप्रणाली का सकारात्मक परिणाम प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जनपद के उत्कृष्ट प्रदर्शन के रूप में सामने आया है।
जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि पर सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनपद को विकास एवं सुशासन के क्षेत्र में निरंतर अग्रणी बनाए रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्तमान प्रदर्शन को बनाए रखते हुए भविष्य में और बेहतर रैंकिंग प्राप्त करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता एवं समन्वय के साथ कार्य किया जाए।

विधायक धर्मराज निषाद ने कर्मिकों से मेडिकल कॉलेज में की मुलाकात
आज फोकस में

विधायक धर्मराज निषाद ने कर्मिकों से मेडिकल कॉलेज में की मुलाकात

अम्बेडकरनगर के 31वें गौरवशाली स्थापना दिवस एवं भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन
आज फोकस में

अम्बेडकरनगर के 31वें गौरवशाली स्थापना दिवस एवं भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन

अंबेडकरनगर के बालूशाही और खजला को मिला 10 लाख का ऑर्डर, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड-शो में जमकर हुई बिक्री
आज फोकस में

अंबेडकरनगर के बालूशाही और खजला को मिला 10 लाख का ऑर्डर, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड-शो में जमकर हुई बिक्री

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय की सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति की सिफारिश, पैतृक गांव में खुशी की लहर
आज फोकस में

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय की सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति की सिफारिश, पैतृक गांव में खुशी की लहर

21 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत,मचा हड़कंप
आज फोकस में

21 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत,मचा हड़कंप

लखनऊ में सैकड़ों जमीन खरीदारों को बड़ा झटका, रजिस्ट्री कैंसिल होगी, मुआवजा भी नहीं मिलेगा
आज फोकस में

लखनऊ में सैकड़ों जमीन खरीदारों को बड़ा झटका, रजिस्ट्री कैंसिल होगी, मुआवजा भी नहीं मिलेगा

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 30 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp