Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर कांवड़ मार्गों, शिवालयों एवं प्रमुख स्थलों का किया निरीक्षण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 10 अगस्त 2026।(आशा भारती नेटवर्क) शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा जनपद के विभिन्न कांवड़ मार्गों, शिवालयों एवं प्रमुख स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इसी क्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अकबरपुर द्वारा क्षेत्राधिकारी अकबरपुर के साथ शिव बाबा धाम सहित अन्य प्रमुख स्थलों एवं कावड़ यात्रा मार्गो का भ्रमण कर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, बैरिकेडिंग, यातायात, पार्किंग एवं भीड़ प्रबंधन सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी जलालपुर, उप जिलाधिकारी भीटी, उप जिलाधिकारी टांडा एवं उप जिलाधिकारी आलापुर द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न मार्गों एवं शिव मंदिरों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने तथा व्यवस्थाओं को निरंतर प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

मंगलवार, 11 अगस्त 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp