
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 12 अगस्त 2026।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा मतदाता सूची के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, समस्त उपजिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी महेश चंद्र द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता सूची की प्रगति की समीक्षा करते हुए ईपी रेशियो एवं जेंडर रेशियो में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को अधिक से अधिक समावेशी एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने की प्रक्रिया में पूरी गंभीरता बरती जाए।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से पात्र महिला मतदाताओं पर फोकस करते हुए अभियान चलाकर फॉर्म-6 भरवाने तथा सभी पात्र नागरिकों का अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्रवार समीक्षा करते हुए पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने इलेक्टरल लिटरेसी क्लब को सकरी करने के भी निर्देश दिए।











