(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 12 अगस्त 2026।जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री रंजीत सिंह की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपरक निस्तारण में और सुधार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायत की वास्तविक स्थिति का परीक्षण करते हुए आवश्यकतानुसार मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया जाए तथा शिकायतकर्ता की समस्या का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता से प्राप्त फीडबैक की नियमित समीक्षा करने तथा फीडबैक संतोषजनक बनाए रखने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी डीआरडीए, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।











