Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डीएम की अगुवाई में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला गया कैंडल मार्च

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

विभाजन विभीषिका में जान गंवाने वाले लोगों को दी गई श्रद्धांजलि

Advertisement Box

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 14 अगस्त 2026। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भारत विभाजन के दौरान दंगों, हिंसा एवं विस्थापन की त्रासदी में अपने प्राण गंवाने वाले लोगों की स्मृति में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कैंडल मार्च का नेतृत्व कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने किया। कैंडल मार्च में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल सहित जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में जनसामान्य ने सहभागिता की।
कैंडल मार्च कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर विकास भवन तक निकाला गया। मार्च के दौरान उपस्थित लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बलिदान को नमन किया।
इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधिगण ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें इतिहास के उस दर्दनाक दौर की याद दिलाता है, जब विस्थापन के कारण लाखों लोगों को अपार पीड़ा झेलनी पड़ी। यह दिवस हमें अतीत से सीख लेते हुए सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे, एकता और राष्ट्र की अखंडता को और अधिक मजबूत करने का संदेश देता है।
कैंडल मार्च में समाजसेवी धर्मवीर बग्गा सहित मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत सिंह, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अकबरपुर श्रीमती प्रतीक्षा सिंह, प्रशिक्षु आईएएस श्री थनिगईयरसन टी., परियोजना अधिकारी डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी तथा जनसामान्य उपस्थित रहे।
कैंडल मार्च ने विभाजन की विभीषिका में दिवंगत हुए लोगों की स्मृतियों को नमन करने के साथ ही सामाजिक समरसता, शांति, भाईचारे और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शनिवार, 15 अगस्त 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp