Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शिक्षा में नवाचार की नई पहल: टांडा के विद्यालयों में नक्षत्रशाला एवं आईसीटी लैब का उद्घाटन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

तहसील टांडा के दो परिषदीय विद्यालयों में नक्षत्रशाला लैब का शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी खगोलीय ज्ञान की नई उड़ान

Advertisement Box

मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने उच्च प्राथमिक विद्यालय खासपुर में नक्षत्रशाला का किया उद्घाटन

 

महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकर नगर 15 अगस्त 2026।(आशा भारती नेटवर्क) स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर तहसील टांडा के दो परिषदीय विद्यालयों में नक्षत्रशाला लैब का उद्घाटन किया गया।
मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने उच्च प्राथमिक विद्यालय खासपुर, टांडा में जिलाधिकारी श्रीमती इशा प्रिया अपर जिलाधिकारी ज्योत्स्ना बन्धु, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट थनिगईयरसन टी, जिला विद्यालय निरीक्षा एवं जिला बीएससी शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में नक्षत्रशाला का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय एवं राज्य सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे प्रभावी कार्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निरंतर शिक्षा क्षेत्र में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक गण एवं बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में पी.एम. श्री विद्यालय सूरापुर टाण्डा में जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया, अपर जिलाधिकारी ज्योत्स्ना बन्धु, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट थनिगईयरसन टी ने नक्षत्रशाला और आईसीटी लैब का उद्‌घाटन किया एवं विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया।
जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारियों ने नक्षत्रशाला लैब में दूरदर्शी का अवलोकन किया और सभी बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चे शाम के समय अपने अभिभावकों के साथ आकर नक्षत्रशाला में सितारों व चांद को देखें और उन्हें सितारों की भांति अपने जीवन में चमकते रहने के लिए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के मंशानुसार शिक्षा में गुणात्मक सुधार हेतु और विद्यालयों में इसी प्रकार से तकनीकी ज्ञान के लिए और लैब खोले जाएंगे।
इस अवसर पर डीआईओएस कौस्तुभ कुमार सिंह, बीएसए पूनम मिश्रा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार वर्मा सहित विद्यालय के बच्चे; उनके अभिभावक एवं शिक्षकगण के साथ-साथ अनेक गणमान्य नागरिक व ग्रामवासी उपस्थित रहें।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शनिवार, 15 अगस्त 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp