
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। पुलिस परिवार की महिलाओं के मध्य आपसी सौहार्द, उत्साह एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाली तीज पर्व के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए तीज के पारंपरिक लोकगीत एवं भजन प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही नृत्य प्रस्तुति, मेहंदी प्रतियोगिता एवं तीज पर्व से जुड़े पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया।
मेहंदी कार्यक्रम में महिलाओं ने एक-दूसरे के हाथों पर आकर्षक मेहंदी रचाई तथा मेहंदी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली।
इस अवसर पर पुलिस परिवार की महिलाओं ने पारंपरिक संस्कृति एवं तीज पर्व की खुशियों को आपस में साझा किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के तनावपूर्ण एवं व्यस्त जीवन के बीच आपसी मेल-जोल, सौहार्द एवं सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा दे रहा है।
तीज की हरियाली, खुशियों की फुहार,
पुलिस परिवार में उत्सव का उल्लास अपार।











