Written by
Asha Bharti News

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 3 सितंबर2026।
आज कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर सकरवारी, शिक्षा क्षेत्र अकबरपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान एक छात्र को भगवान श्रीकृष्ण का रूप दिया गया, जिसके उपरांत प्रधानाध्यापक डॉ. देवेन्द्र प्रताप सिंह ने छात्र का तिलक कर आरती उतारी।
इस अवसर पर डॉ. सिंह ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण की कथा सुनाते हुए अपनी महान संस्कृति और परंपराओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक दौर में बच्चों को अपनी जड़ों, संस्कारों और नैतिक मूल्यों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से








