Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां पूरी निष्ठा से कार्य कर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाएं- जिलाधिकारी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

मुख्यमंत्री द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के सम्मान समारोह कार्यक्रम का जनपद के विभिन्न तहसीलों एवं विकास खंडों में हुआ सजीव प्रसारण

Advertisement Box

सैम से सामान्य श्रेणी में सुधार करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित सहित बच्चों एवं अभिभावकों को मिला पोषण पोटली

मुख्यमंत्री द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का 8 हजार से 12 हजार एवं सहायिकाओं का 4 हजार से 6 हजार प्रतिमाह बढ़ाया गया मानदेय

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 08 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन जन्मभूमि अयोध्या में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, मेधावी बच्चों तथा पोषण, शिक्षा एवं महिला कल्याण से जुड़ी उत्कृष्ट अधीक्षिकाओं का सम्मान एवं नव नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों तथा सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का जनपद अंबेडकरनगर के विभिन्न तहसीलों एवं विकास खंडों में माननीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों आदि की उपस्थिति में सजीव प्रसारण को देखा व सुना गया। इस अवसर पर सैम से सामान्य बच्चे में पोषण करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर एवं उनकी माताओं को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया।
माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन के अनुरूप आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों व सहायिकाओं को चार प्रकार की योजनाओं का लाभ देने आए हैं। पहले आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को रू0 3,000 मानदेय प्राप्त होता था। हम लोगों ने इसे बढ़ाकर रू. 8,000 किया। अब इसे बढ़ाकर रू0 12,000 प्रतिमाह कर दिया गया है। सहायिकाओं का मानदेय रू0 1,500 था। इसे हम लोगों ने रू0 4,000 किया, अब इसे बढ़ाकर रू0 6,000 कर दिया गया है। प्रदेश की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं को प्रतिवर्ष रू0 5 लाख की कैशलेस चिकित्सा सुविधा किसी भी इम्पैनल्ड हॉस्पिटल, सरकारी हॉस्पिटल या मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध होगी।
विगत 9 वर्षों में प्रदेश में 70,000 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों को एक व्यवस्थित स्वरूप दिया गया है। हमने आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए विभाग को निर्देशित किया है कि प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र का अपना भवन सुनिश्चित किया जाए। मा.मुख्यमंत्री जी ने अपने सम्बोधन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक बाल शिक्षा तथा महिला एवं बाल कल्याण की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जनपद में 2551 आंगनवाड़ी केन्द्र हैं। मुख्यमंत्री जी द्वारा मानदेय वृद्धि का लाभ जनपद के 2375 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व 2446 आंगनवाड़ी सहायिकाओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के उपस्थिति में अयोध्या के जीआईसी मैदान में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिका सम्मान समारोह में जनपद अंबेडकर नगर के 1200 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं सहित स्वयं सहायता समूह की दीदीयों द्वारा भी द्वारा प्रतिभाग किया गया।

गोरखपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकर नगर ने मारी बाजी
आज फोकस में

गोरखपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकर नगर ने मारी बाजी

<span class=आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां पूरी निष्ठा से कार्य कर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाएं- जिलाधिकारी">
आज फोकस में

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां पूरी निष्ठा से कार्य कर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाएं- जिलाधिकारी

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन
आज फोकस में

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
आज फोकस में

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह
आज फोकस में

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान
आज फोकस में

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp