Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मतदाता सूची के निरंतर पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक संपन्न

Author Image
Written by
Asha Bharti News

ईपी रेशियो एवं जेंडर रेशियो को भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप किए जाने के निर्देश

Advertisement Box

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 09 सितंबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु की उपस्थिति में मतदाता सूची के निरंतर पुनरीक्षण कार्यक्रम को प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से संचालित किए जाने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाता सूची की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए ईपी रेशियो (Elector-Population Ratio) एवं जेंडर रेशियो को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित क्षेत्रों में पात्र नागरिकों, विशेषकर छूटे हुए पात्र मतदाताओं एवं महिला मतदाताओं की पहचान कर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराने हेतु फॉर्म-6 भरवाने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विद्यालयों में गठित इलेक्ट्रोरल लिट्रेसी क्लब की सभी उप जिलाधिकारियों को बैठक कर 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं का फॉर्म 6 भरवाने और मतदाता सूची में जोड़ना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का निरंतर पुनरीक्षण एक सतत प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में शामिल करते हुए निर्वाचक नामावली को शुद्ध, अद्यतन, समावेशी एवं त्रुटिरहित बनाए रखना है इस हेतु सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में आवश्यक कार्यवाही की नियमित समीक्षा करें तथा पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।

बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेश चंद्र द्विवेदी के सहित जनपद के समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी, नायब तहसीलदार एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी) ने प्रतिभाग किया।

गोरखपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकर नगर ने मारी बाजी
आज फोकस में

गोरखपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकर नगर ने मारी बाजी

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां पूरी निष्ठा से कार्य कर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाएं- जिलाधिकारी
आज फोकस में

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां पूरी निष्ठा से कार्य कर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाएं- जिलाधिकारी

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन
आज फोकस में

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
आज फोकस में

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह
आज फोकस में

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान
आज फोकस में

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp