
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 09 सितम्बर 2026।जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकसित भारत-जी राम जी (VB-G RAM G) योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में संचालित कार्यों के प्रभावी एवं त्वरित क्रियान्वयन के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में योजना के अंतर्गत अनुमन्य संचालित एवं प्रस्तावित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने योजना के अंतर्गत संचालित सभी कार्यों का निरंतर स्थलीय निरीक्षण एवं प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं उपयोगिता पर विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन के मंशानुसार योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र ग्रामीणों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, परियोजना अधिकारी डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, डीसी वीबी-जी राम जी सहित समस्त खंड विकास अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे।










