Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सियासी लाभ लेने के लिए विपक्षी दे रहे हैं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की दुहाई: साधू वर्मा

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

  • दलित वोट बैंक के लिए 2027 के पहले पक्ष और विपक्ष में जुबानी जंग हुई तेज़
  • एक दूसरे पर आरोप लगाकर मचा सियासी घमासान
  • लोहिया जी के धरती पर बाबा साहेब के हितैषी बनने के लिए नेताओं ने खीची जुबानी तलवार

महेश चंद्र गुप्ता/अंबेडकरनगर।(आशा भारती नेटवर्क) देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी से राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले जनपद के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा साधू वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विपक्षियों पर जमकर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा विपक्षी कांग्रेस व समाजवादी पार्टी सियासी लाभ के लिए बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर जी का दुहाई दे रहे हैं, लेकिन साथियों ये वही लोग हैं जिन्होंने प्रमोशन में आरक्षण का विरोध किया था,ये वही लोग हैं जिन्होंने हमारे महापुरुषों का बार बार अपमान किया है । इतिहास गवाह है। जब ये लोग सरकार में थे तब इन्हीं लोगों ने बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर के नाम पर बने इस जिले के अस्तित्व को खतरे में डाल दिया था। उन्होंने कहा बाबा साहब के नाम पर बने अम्बेडकरनगर जिला समाप्त कर दिया था । जिसको बचाने के लिए अंबेडकर नगर वासियों को हाई कोर्ट से लेकर के सुप्रीम कोर्ट तक लड़ना पड़ा बाद में सत्य की विजय हुई आगे उन्होंने कहा सरकार में रहते हुए उन जिलों का नाम बदल दिया था जो हमारे महापुरुषों के नाम पर थे । वह जिला चाहे संत रविदास नगर हो या फिर महात्मा ज्योतिबा फुले नगर या कांशीराम नगर या फिर महामाया नगर या पंचशील नगर हो । जब इन महापुरुषों का अपमान हो रहा था,जिला का अस्तित्व मिटाया जा रहा था तब इन लोगों की अम्बेडकरवादी सोच कहां थी । आज जो लोग डॉ अंबेडकर जी की प्रतिमा ले कर घूम रहे हैं उस समय सरकार में थे ,यदि ये लोग दलितों के सच्चे हितैषी होते तो हमारे महापुरुषों का सम्मान करते । तब वे अपने आका से जरूर पूछते कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं ।कुछ लोग जब लालबत्ती में बैठ के घूम रहे थे तब इसी जिले में दलितों पर कितना अत्याचार हुआ था ,तब उनका दलित प्रेम कहां था । जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तब न जाने कितने अंबेडकर प्रतिमाएं तोड़ दी गई । इनको बताना चाहिए अपने कार्यकाल में इन्होंने दलितों के लिए क्या किया ? इन्हें ये बताना चाहिए कि महामाया महिला पेंशन योजना को किसने बंद किया ? सावित्री बाई फुले बालिका मदद योजना और डॉ अंबेडकर ग्राम विकास योजना को किन लोगों ने बंद किया ? इसका जवाब ये लोग नहीं देंगे मेरे प्यारे भाइयों जब ये लोग आप के पास जाएं तो ये सवाल जरूर पूछें ,फिर देखिए इनका दलित प्रेम के ढोंग का पोल कैसे खुलता है। आप के मेडिकल कॉलेज का जीवन रक्षक उपकरण आजमगढ़ चला गया तब नेताओं को टांडा और जिले वासियों की याद नहीं आई। वो समाजवादी पार्टी की सरकार थी जिसने संत रविदास नगर का नाम बदल कर भदोही कर दिया था।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बाबा साहेब जी के जीवन से जुड़े हुए पांच स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में स्थापित किया एवं उसके मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया है।
शुक्र है, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जिन्होंने पुनः संत रविदास जी को सम्मान दिलाया और उनके नाम पर पुनः जिला बनाया। उसके मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया है।

Advertisement Box

विधायक धर्मराज निषाद ने कर्मिकों से मेडिकल कॉलेज में की मुलाकात
आज फोकस में

विधायक धर्मराज निषाद ने कर्मिकों से मेडिकल कॉलेज में की मुलाकात

अम्बेडकरनगर के 31वें गौरवशाली स्थापना दिवस एवं भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन
आज फोकस में

अम्बेडकरनगर के 31वें गौरवशाली स्थापना दिवस एवं भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन

अंबेडकरनगर के बालूशाही और खजला को मिला 10 लाख का ऑर्डर, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड-शो में जमकर हुई बिक्री
आज फोकस में

अंबेडकरनगर के बालूशाही और खजला को मिला 10 लाख का ऑर्डर, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड-शो में जमकर हुई बिक्री

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय की सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति की सिफारिश, पैतृक गांव में खुशी की लहर
आज फोकस में

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय की सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति की सिफारिश, पैतृक गांव में खुशी की लहर

21 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत,मचा हड़कंप
आज फोकस में

21 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत,मचा हड़कंप

लखनऊ में सैकड़ों जमीन खरीदारों को बड़ा झटका, रजिस्ट्री कैंसिल होगी, मुआवजा भी नहीं मिलेगा
आज फोकस में

लखनऊ में सैकड़ों जमीन खरीदारों को बड़ा झटका, रजिस्ट्री कैंसिल होगी, मुआवजा भी नहीं मिलेगा

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 29 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp