
विकासखंड स्तर के शीर्ष तीन प्रतिभागी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 29 सितम्बर 2026।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘विकसित भारत@2047’ की थीम पर जनपद के सभी विकासखंडों में विकासखंड स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए चित्रों के माध्यम से विकसित भारत के अपने सपनों एवं संकल्पों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, तकनीकी विकास, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण तथा देश के समग्र विकास जैसे विभिन्न विषयों को चित्रों के माध्यम से प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को संबंधित विकासखंडों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान माननीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को उनकी रचनात्मक प्रतिभा एवं ‘विकसित भारत@2047’ के प्रति उनके विचारों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, राष्ट्र निर्माण की भावना तथा भविष्य के भारत के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है। विद्यार्थियों द्वारा चित्रों के माध्यम से व्यक्त किए गए विचार विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई पीढ़ी की सहभागिता से मजबूत करने का संदेश देते हैं।










