Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय तेंदुई कला में की करियर काउंसलिंग

Author Image
Written by
Asha Bharti News

विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

Advertisement Box

अंबेडकरनगर 29 सितंबर 2026। (आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देशानुसार
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट थनिगईयरसन टी द्वारा राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, तेंदुई कला, जहांगीरगंज में विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके करियर संबंधी प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा भविष्य की बेहतर तैयारी के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता एवं अभिरुचि के अनुरूप करियर का लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन, समय प्रबंधन एवं निरंतर प्रयास आवश्यक है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक विषयों की जानकारी बढ़ाने पर भी जोर दिया।
उन्होंने विभिन्न उच्च शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के सामने अनेक क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध हैं। आवश्यकता है कि विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति स्पष्ट रहें और योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करें।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न करियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का सरल एवं विस्तारपूर्वक उत्तर देते हुए उन्हें उचित दिशा में तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने तथा शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

विधायक धर्मराज निषाद ने कर्मिकों से मेडिकल कॉलेज में की मुलाकात
आज फोकस में

विधायक धर्मराज निषाद ने कर्मिकों से मेडिकल कॉलेज में की मुलाकात

अम्बेडकरनगर के 31वें गौरवशाली स्थापना दिवस एवं भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन
आज फोकस में

अम्बेडकरनगर के 31वें गौरवशाली स्थापना दिवस एवं भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन

अंबेडकरनगर के बालूशाही और खजला को मिला 10 लाख का ऑर्डर, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड-शो में जमकर हुई बिक्री
आज फोकस में

अंबेडकरनगर के बालूशाही और खजला को मिला 10 लाख का ऑर्डर, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड-शो में जमकर हुई बिक्री

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय की सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति की सिफारिश, पैतृक गांव में खुशी की लहर
आज फोकस में

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय की सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति की सिफारिश, पैतृक गांव में खुशी की लहर

21 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत,मचा हड़कंप
आज फोकस में

21 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत,मचा हड़कंप

लखनऊ में सैकड़ों जमीन खरीदारों को बड़ा झटका, रजिस्ट्री कैंसिल होगी, मुआवजा भी नहीं मिलेगा
आज फोकस में

लखनऊ में सैकड़ों जमीन खरीदारों को बड़ा झटका, रजिस्ट्री कैंसिल होगी, मुआवजा भी नहीं मिलेगा

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 29 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp