Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय की सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति की सिफारिश, पैतृक गांव में खुशी की लहर

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

गिरजा शंकर गुप्ता/जलालपुर,अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय के नाम की सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति के लिए कॉलेजियम की ओर से सिफारिश किए जाने की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव मुस्कुराई से लेकर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। शुभचिंतकों और परिचितों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 28 सितंबर को दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय समेत गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के नाम की सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए सिफारिश की है। नियुक्ति की आगे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही वे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय का जन्म 16 जून 1965 को अंबेडकरनगर जिले के मुस्कुराई गांव में हुआ था। उन्होंने लखनऊ के काल्विन तालुकदार कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 1991 में लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की। 11 मई 1991 को अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराने के बाद उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में वकालत शुरू की। शुरुआत में उन्होंने अपने पिता आरए उपाध्याय के साथ काम किया। इसके बाद वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद आरिफ खान और एसके कालिया के साथ भी वकालत की।

 

न्यायमूर्ति उपाध्याय मई 2007 में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य स्थायी अधिवक्ता नियुक्त हुए और इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश बनने तक इस पद पर रहे। 21 नवंबर 2011 को उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। छह अगस्त 2013 को वे स्थायी न्यायाधीश बने। 28 मार्च 2023 को उन्हें लखनऊ पीठ का वरिष्ठ न्यायाधीश बनाया गया। इसके बाद 29 जुलाई 2023 को उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली और 21 जनवरी 2025 को दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद संभाला।
न्यायमूर्ति उपाध्याय के सुप्रीम कोर्ट में संभावित पदोन्नति की खबर से जिले में उनके परिचितों और शुभचिंतकों में काफी उत्साह है। क्षेत्र ववासियों समेत अन्य लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

विधायक धर्मराज निषाद ने कर्मिकों से मेडिकल कॉलेज में की मुलाकात
आज फोकस में

विधायक धर्मराज निषाद ने कर्मिकों से मेडिकल कॉलेज में की मुलाकात

अम्बेडकरनगर के 31वें गौरवशाली स्थापना दिवस एवं भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन
आज फोकस में

अम्बेडकरनगर के 31वें गौरवशाली स्थापना दिवस एवं भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन

अंबेडकरनगर के बालूशाही और खजला को मिला 10 लाख का ऑर्डर, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड-शो में जमकर हुई बिक्री
आज फोकस में

अंबेडकरनगर के बालूशाही और खजला को मिला 10 लाख का ऑर्डर, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड-शो में जमकर हुई बिक्री

<span class=दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय की सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति की सिफारिश, पैतृक गांव में खुशी की लहर">
आज फोकस में

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय की सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति की सिफारिश, पैतृक गांव में खुशी की लहर

21 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत,मचा हड़कंप
आज फोकस में

21 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत,मचा हड़कंप

लखनऊ में सैकड़ों जमीन खरीदारों को बड़ा झटका, रजिस्ट्री कैंसिल होगी, मुआवजा भी नहीं मिलेगा
आज फोकस में

लखनऊ में सैकड़ों जमीन खरीदारों को बड़ा झटका, रजिस्ट्री कैंसिल होगी, मुआवजा भी नहीं मिलेगा

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

मंगलवार, 29 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp