Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के लंबित प्रकरणों की समीक्षा

Author Image
Written by
Asha Bharti News

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला संचालन समिति की बैठक सम्पन्न

Advertisement Box

12 लंबित प्रकरणों में 01 स्वीकृत, 03 अस्वीकृत तथा 08 प्रकरण एफएसएल रिपोर्ट प्राप्त न होने के कारण प्रतीक्षारत

 (आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 30 सितम्बर 2026। उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के अंतर्गत कोष पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में दिनांक 30 सितम्बर 2026 को जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में जिला संचालन समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में कोष पोर्टल पर लंबित कुल 12 प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के उपरांत 01 प्रकरण को स्वीकृति प्रदान की गई, जबकि 03 प्रकरणों को अस्वीकृत किया गया। वहीं 08 प्रकरणों में एफएसएल रिपोर्ट प्राप्त न होने के कारण उन्हें प्रतीक्षारत रखा गया।
जिलाधिकारी महोदया द्वारा संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने तथा पात्र प्रकरणों के निस्तारण में नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी अम्बेडकरनगर, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी अम्बेडकरनगर एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी अम्बेडकरनगर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 02 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp